Advertisement

Search Result : "निर्णायक बहुमत"

पाक से वार्ता पठानकोट हमले में उसकी कार्रवाई पर निर्भर: भारत

पाक से वार्ता पठानकोट हमले में उसकी कार्रवाई पर निर्भर: भारत

कूटनीतिक संबंधों की गेंद पाकिस्तान के पाले में डालते हुए भारत ने आज पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की बातचीत, पठानकोट आतंकी हमले में इस्लामाबाद की त्वरित एवं निर्णायक कार्रवाई पर निर्भर करेगी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस हमले को लेकर भारत की तरफ से पड़ोसी देश को पर्याप्त खुफिया जानकारी प्रदान की गई है।
शरीफ ने मोदी को फोन किया, निर्णायक कार्रवाई का वादा

शरीफ ने मोदी को फोन किया, निर्णायक कार्रवाई का वादा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर पठानकोट हमले की निंदा की। शरीफ ने हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का वादा किया। बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचनाओं पर तत्काल कदम उठाने पर जोर दिया।
सू ची की पार्टी ने जीता म्यांमार का ऐतिहासिक चुनाव

सू ची की पार्टी ने जीता म्यांमार का ऐतिहासिक चुनाव

आंग सान सू ची की पार्टी ने 8 नवंबर को हुए चुनावों के अब तक आए नतीजों में संसदीय बहुमत हासिल कर लिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अब तक जारी किए गए चुनाव परिणाम में शासन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में एनएलडी सफल रही। पार्टी अब तक 348 संसदीय सीटें जीत चुकी है और कई सीटों के नतीजे घोषित होने अभी बाकी हैं।
आप में लड़ाई निर्णायक दौर में

आप में लड़ाई निर्णायक दौर में

आम आदमी पार्टी (आप) के भीतरी कलह अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। आज कार्यकारणी की बैठक से निकलने वाले फैसलों पर आगे की आप का रास्ता तय होगा। फिलहाल, पार्टी पर अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी समूह की पकड़ मजबूत बनी हुई है।
राष्ट्रपति की शरण में नीतीश

राष्ट्रपति की शरण में नीतीश

बिहार का राजनीतिक संकट चरम पर पहुंच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने राज्यपाल की भूमिका की आलोचना की है। वह अपने दल-बल के साथ राष्ट्रपति की शरण में जाने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
नीतीश को राज्यपाल पर भरोसा क्यों नहीं?

नीतीश को राज्यपाल पर भरोसा क्यों नहीं?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी पर भरासा नहीं। वह राज्यपाल की शिकायत करने राष्ट्रपति के पास दिल्ली पहुंचे हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement