गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पांड्या को राज्यसभा में भेजने में मोदी सरकार सफल नहीं हो पाई और इस प्रकार गायत्री परिवार के करोड़ों अनुयायियों को पार्टी से जोड़ने की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मंशा पर भी पानी फिर गया। अमित शाह ने कम से कम तीन बार व्यक्तिगत रूप से डॉ. पांड्या को मनाने की कोशिश की मगर वह नहीं माने।
अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर खरीद में कथित दलाली का मामला दुनिया भर में फैले सैन्य बाजार का एक तुच्छ प्रमाण है। शक्तिशाली देशों की 'हथियार लॉबी’ कितनी शक्तिशाली है, इसका गुमान तक आम आदमी को नहीं हो सकता।
निवेशकों के पैसे न लौटा पाने के कारण दो साल से जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय को चार हफ्ते की पेरोल मिल गई है। राय को पेरोल मां के निधन के कारण मिली है। पेरोल के दौरान भी सुब्रत राय के साथ सादे कपड़ाें में पुलिस रहेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज भी भाजपा के निशाने पर रहीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उनसे अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में रिश्वत पाने वालों के नाम बताने को कहा। हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि नाम को सामने लाना जांच एजेंसी का काम है।
भूकंप से थर्राए इक्वाडोर में बचाव कर्मी और अपनों के खोने से हताश परिवार मलबे में दबे लोगों को तलाश कर रहे हैं। दो दिन पहले आए इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 413 लोगों की जान जा चुकी है।
ब्रिटेन के शाही परिवार के राजकुमार प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपनी पहली भारत यात्रा पर रविवार को मुंबई पहुंचे और उन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने पेरिस हमले की तर्ज पर लंदन, बर्लिन और रोम को निशाना बनाने की धमकी दी है। संगठन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पेरिस और ब्रसेल्स हमले तथा अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के हमले की फुटेज है।
दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष अदालत ने आज अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने निजी घर की मरम्मत कराने और उसे खुबसूरत बनाने के लिए सरकारी खजाने से लिए गए लाखों डॉलर अदा नहीं करने की वजह से संविधान का उल्लंघन किया है जिसके बाद विपक्ष ने सांसत में पड़े जुमा के खिलाफ महाभियोग का अभियान छेड़ दिया।
यह सिर्फ भारत में ही नहीं होता कि चुनाव के वक्त व्यक्तिगत छींटाकशी होती है और परिवार के सदस्यों को घसीट लिया जाता है। अब यह नजारा अमेरिका में भी दिख रहा है। मोदी ने लोकसभा चुनाव के वक्त शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। इस तर्ज पर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मादवार एक-दूसरे की पत्नियों पर निशाना साध रहे हैं।