Advertisement

Search Result : "पहली बार"

इस बार भी वोट नहीं दे पाएंगे वोटर नंबर 141

इस बार भी वोट नहीं दे पाएंगे वोटर नंबर 141

मतदाता जागरूकता के लिए चुनाव आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद लखनऊ मध्य सीट से वोटर नंबर141 इस बार भी अपना मत नहीं डाल पाएंगे। यह वोटर और कोई नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हैं।
बादल ने न दल बदला न दिलः मोदी

बादल ने न दल बदला न दिलः मोदी

नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जालंधर में पहली चुनावी रैली की। उन्होंने कहा ‘कुछ लोग निजी स्वार्थ की वजह से इस चुनाव में पंजाब की आन-बान-शान पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।‘ इस दौरान मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला लेकिन 'आप' पर कुछ नहीं कहा। मोदी ने कहा- ‘कांग्रेस एक बीती हुई बात है। आखिरी सांस पर गुजारा करने वाला दल है।‘ प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी और यूपी में सपा का हाथ थामा। यह उनके लिए चुनावी उत्सव है, लेकिन बादल साहब ने ना दिल बदला और ना दल।‘
उप्र चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची में जितिन प्रसाद-इमरान मसूद शामिल

उप्र चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची में जितिन प्रसाद-इमरान मसूद शामिल

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी जिसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद और विवादास्पद नेता इमरान मसूद के नाम शामिल हैं।
प्रियंका ने दूसरी बार अपने नाम किया पीपल चॉइस पुरस्कार

प्रियंका ने दूसरी बार अपने नाम किया पीपल चॉइस पुरस्कार

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेज एनाटॉमी की अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।
चिंतन मंथन के बाद उप्र चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

चिंतन मंथन के बाद उप्र चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

लंबी-लंबी बैठकों, उम्मीदवारों के प्रोफाइल के साथ जूझते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले और दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। दिल्ली में सुबह से ही भाजपा कार्यालय 11 अशोक रोड पर गहमागहमी थी। सूची आने वाली है और कितने बजे आने वाली है बस यही दो प्रश्न हवा में थे। शाम केंद्रीय स्वास्थ्यह मंत्री और भाजपा के नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग्यशाली उम्मीवारों की सूची जारी की।
प्रकाशकों के लिए फायदे का सौदा रहा इस बार का विश्व पुस्तक मेला

प्रकाशकों के लिए फायदे का सौदा रहा इस बार का विश्व पुस्तक मेला

विश्व पुस्तक मेले का आज आखिरी दिन रहा और इसमें भाग लेने वाले प्रकाशकों ने पिछले सालों की तुलना में किताबों की बिक्री से अच्छा लाभ हासिल किया है और इस तरह से नौ दिनी यह आयोजन कई प्रकाशकों के लिए अच्छा रहा।
जेटली को जीएसटी पहली अप्रैल से लागू होने की उम्मीद

जेटली को जीएसटी पहली अप्रैल से लागू होने की उम्मीद

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज फिर कहा कि प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित लंबित मुद्दे यदि हल हो जाएं तो केंद्र सरकार अब भी इस प्रणाली को आगामी पहली अप्रैल से लागू करना चाहेगी।
बीएसएफ जवान का आरोप, बर्बरता के बीच कई बार तो रहना पड़ता है भूखे

बीएसएफ जवान का आरोप, बर्बरता के बीच कई बार तो रहना पड़ता है भूखे

जम्मू कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक जवान ने आरोप लगाया है कि सैनिकों को बर्बरता का सामना करना पड़ता है क्योंकि उन्हें खराब गुणवत्ता का भोजन परोसा जाता है और कई बार तो भूखे भी रहना पड़ता है। इस मामले के सामने आने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है और रिपोर्ट मांगी है। वहीं, बीएसएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धोनी ने कई बार बाहर होने से बचाया : कोहली

धोनी ने कई बार बाहर होने से बचाया : कोहली

विराट कोहली के लिए महेंद्र सिंह धोनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे। भारतीय टीम के तीनों प्रारूपों के नव नियुक्त कप्तान ने खुलासा किया है कि धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement