भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद झा की पत्नी पूनम झा आजाद मंगलवार को आम आदमी पार्टी :आप: छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। पूनम झा आजाद पांच महीने पहले आप में शामिल हुई थीं।
सोशल मीडिया वेबसाइट ट्वीटर ने अपने इस प्लेटफार्म का हल्का संस्करण ट्वीटर लाइट गुरुवार को भारत में पेश किया। कंपनी का कहना है कि यह नया संस्करण 70 प्रतिशत कम डेटा खपत करता है जबकि एप की तुलना में इसकी लोड स्पीड 30 प्रतिशत तेज है। यह ब्राउजर आधारित उत्पाद है।
कलकत्ता उच्च न्यायालय के विवादित न्यायाधीश सीएस कर्णन आज सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश हुए, जिसने उन्हें अवमानना के नोटिस पर जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दे दिया। हालांकि न्यायालय ने उनकी प्रशासनिक एवं न्यायिक शक्तियों को बहाल करने के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने आज लोकसभा में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित चार विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा, इन चारों विधेयकों को एक साथ इसलिए पेश किया जा रहा है, क्योंकि विधेयकों की विषय-वस्तु एक जैसी ही है।
अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र की नई वस्तु एवं सेवाकर :जीएसटी: प्रणाली को पूरे देश में अमल में लाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए सोमवार को चार विधेयक लोकसभा में पेश किये गए। इन पर संसद की मुहर और अलग से तैयार राज्य जीएसटी विधेयक को सभी राज्यों की विधानसभाओं में मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश में जीएसटी व्यवस्था को लागू करने की विधायी प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने साफ चेतावनी दी है कि किसानों का कर्ज माफ हुए बिना बजट नहीं पेश होने दिया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने पूछा है कि क्या विपक्ष इस बात की गारंटी देने को तैयार है कि कर्ज माफी के बाद प्रदेश में किसानों की आत्महत्याएं रुक जाएंगी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में करारी हार के बाद पार्टी में ढांचागत बदलाव की मांग जोर पकड़ने पर कांग्रेस ने कहा कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी पहले ही शुरू कर चुकी है और इस समर में वह भाजपा को कड़ी चुनौती देगी।
मणिपुर के मुख्यमंत्राी ओ इबोबी सिंह ने राज्य में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया का रास्ता बनाने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही राज्य विधानसभा के लिए हुए चुनाव में किसी भी पाटीर्टी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने आज गोवा में अगली सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। गोवा में कांग्रेस से कम सीटें पाने वाली भाजपा को राकांपा, छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को आज पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने राज्यपाल वीपी बदनोर से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।