वामपंथी पार्टियों की परंपरा तोड़ते हुए माकपा ने अपने प्रदेश सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्र को चुनाव लड़ाने का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वे वाममोर्चा और कांग्रेस गठबंधन का पोस्टर ब्वॉय होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के इस बार चुनाव लडऩे की संभावना कम है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दावा किया है कि कोर्ट में पेशी पर लाए जाने के दौरान उनके साथ सच में मारपीट की गई थी। एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियक्त वकीलों के पैनल को कन्हैया ने बताया कि 17 फरवरी को पेशी के दौरान उसके साथ मारपीट की गई थी।
बिहार चुनाव में कामयाबी हासिल करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब पश्चिमी यूपी की पदयात्रा पर निकल चुके हैं। आज सहारनपुर से पदयात्रा की शुरुआत करते ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। रहुल गांधी ने किसानों से कहा, प्रधानमंत्री विदेश घूम रहे हैं, मैं आपसे मिलने खेत पहुंच रहा हूं।
कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा में आज एक धार्मिक पोस्टर का कथित तौर पर अपमान करने को लेकर दो संप्रदायों के बीच तनाव फैल गया और एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार भीड़ में से किसी ने पुलिस पर गोली भी चलाई हालांकि इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है।
गोमांस विवाद में कूदते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजद प्रमुख लालू प्रसाद पर तीखा वार किया। लालू की गोमांस संबंधी कथित टिप्पणी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि यह बिहार के लोगों और खासकर लालू को सत्ता में लाने वाले यदुवंशी समुदाय का अपमान है।
अमेरिका यात्रा के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैलिफोर्निया के सैप सेंटर में भारतीय समुदाय के करीब 18 हजार लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अलावा आतंकवाद पर भी करारा प्रहार किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार को सत्ता में आए 16 महीने हुए हैं और भारत के बारे में दुनिया की सोच में जबर्दस्त बदलाव आया है। हमने इतना विकास किया है कि हर दिन दो-दो घंटे बोलूं, तब भी 15 दिन लग जाएंगे। दुनिया मानने लगी है कि 21वी सदी भारत की होगी। उन्हें विश्वास है कि भारत को सफलता प्राप्त होगी क्योंकि देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है।
भाजपा के आलाकमान को बिहार विधानसभा के चुनाव में प्रचार के लिए बिहारी बाबू के नाम से मशहूर पाटलिपुत्र के अभिनेता पलट सांसद शत्रुघ्न सिन्हां की याद उस समय आई जब वह विदेश में हैं। उनके साथ ही भाजपा ने बिहार के लिए अपने बूढ़े बुजुर्ग मगर पार्टी और सरकार में भी लगातार उपेक्षित महसूस कर रहे नेताओं को भी याद किया है