Advertisement

Search Result : "फेक न्यूज़"

'नोटबंदी : 15 लाख नहीं मिले तो समझिए जनता का फेक एनकाउंटर हो गया'

'नोटबंदी : 15 लाख नहीं मिले तो समझिए जनता का फेक एनकाउंटर हो गया'

नोटबंदी के बाद देशभर के विपक्षी राजनैतिक दल पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी पीएम मोदी पर हमला किया है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि अगर नोटबंदी के बाद भी देश की जनता के खाते में 15 लाख रुपए नहीं आए तो समझिएगा नोटबंदी एक तरह से फर्जिकल स्‍ट्राइक थी। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि यह आम जनता का फेक एनकाउंटर भी कहा जा सकता है।
ऐक्टिविस्ट महिलाओं ने किया अर्णब गोस्वामी का बहिष्कार

ऐक्टिविस्ट महिलाओं ने किया अर्णब गोस्वामी का बहिष्कार

देश की कई जानी-मानी महिला ऐक्टिविस्ट ने टाइम्स नाव टीवी चैनल और अर्णब गोस्वामी के शो के बहिष्कार का ऐलान किया है। इन ऐक्टिविस्ट ने अर्णव को एक ख़त लिखकर अपनी नाराज़गी जताई है। ख़त में कहा गया है कि गोस्वामी अपने टीवी कार्यक्रम न्यूज़ आवर में पत्रकारीय उसूलों का पालन नहीं करते हैं। इसलिए आगे से यह महिला ऐक्टिविस्ट उनके शो में हिस्सेदारी नहीं करेंगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement