इंदौर, मध्य प्रदेश के महाराजा यशवंतराव (एमवाय) हॉस्पिटल में 9 लोगों की कथित मौत की बाबत कमिश्रन सजंय दुबे ने दावा किया है कि ऑक्सीजन आपूर्ति रुकने से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
टीम इंडिया में कोच को लेकर चल रहे विवादों के बीच सुनील गावस्कर ने कहा है कि जब टीम के खिलाड़ी और कप्तान की पसंद से ही कोच चुना जाना है तो फिर सलाहकार समिति की क्या जरूरत।
बिहार के दरभंगा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हेंने यूपी में सरकार बनते ही सभी अवैध बूचड़खाने बंद करा दिए हैं। बिहार सीएम को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भी बिहार में अवैध बूचड़खानों को बंद करके दिखाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कजाकिस्तान में चल रहे शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) के दौरान कहा कि मोदी ने कहा कि आतंकवाद की फंडिंग बंद होनी चाहिए। इशरों ही इशारों में पीएम मोदी ने पाक पर निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में 6 किसानों की मौत के बाद राजनीति गर्म हो गई है। पुलिस फायरिंग में हुई किसानों की मौत को के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश बंद रखा गया है। कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार को घेरते हुए राज्य भर में बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पीड़ित परिवारों से मिलने मंदसौर जाने वाले थे। लेकिन प्रशासन ने इजाजत देने से इनकार कर दिया।
यूपी सरकार बेशक वीआईपी कल्चर की खात्मे के दावे करती रही हो लेकिन सरकार के मंत्रियों का मोह इससे छूटता दिखाई नहीं दे रहा है। वीपीआई कल्चर के चलते ही लखनऊ के अस्पताल में मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। मामला था मंत्री के साथ एमआरआई रूम में पिस्टल के साथ गनर के जबरन जाने का। अब खामियाजा भुगतना पड़ा रहा है मरीजों को। लाखों का गैर जरूरी खर्च आएगा सो अलग। आखिर इसके लिए किसकी जबावदेही होगी।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार रिकॉर्ड तेजी पर बंद हुआ। सेंसेक्स 136 अंक तेजी के साथ 31,273 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी पहली बार 9,650 के स्तर के पार बंद हुआ।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उपद्रवियों को चेताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसी भी कीमत पर शहर की फिजा नहीं बिगड़ने दी जाएगी।