दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने रविवार को अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ अस्पताल में अपना जन्मदिन मनाया। बीमार होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था।
सुपरस्टार रजनीकांत आज 66 वर्ष के हो गए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के कारण वह जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जयललिता का गत पांच दिसंबर को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज उनके 70वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मोदी ने ट्वीट किया कि श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य एवं दीर्घायु दे। सोनिया का जन्म नौ दिसंबर 1946 को हुआ था।
बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व मिस एशिया पेसिफिक दिया मिर्जा ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर बच्चों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का फैसला किया है। दिया मिर्जा अब ‘सेव द चिल्ड्रन’ के लिए बतौर आर्टिस्ट अंबेसडर बन कर बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
राजधानी के लोग 17 साल के सबसे घने स्मॉग (धुंध) का सामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली के 1800 स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी गई है। अगर सोमवार को भी हालात ठीक नहीं होते हैं तो छुट्टी बढ़ाई जा सकती है। सेंटर फॉर साइंस एन्वार्यन्मेंट (सीएसई) ने सरकार से कहा था कि इसे इमरजेंसी के तौर लेना चाहिए और बच्चों को घर में रहने की सलाह दी जानी चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि खेतों में कचरा जलाने से पॉल्यूशन बढ़ रहा है।
जानेमाने भारतीय अमेरिकी लेखक और धार्मिक गुरू दीपक चोपड़ा ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के भावनात्मक विकास की तुलना तीन साल के बच्चे से करते हुए कहा है कि उनका आत्मसम्मान बेहद कम है।
परिजन और निकट के रिश्तेदारों द्वारा यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पॉक्सो ई-बॉक्स पहल शुरू की है जिसके जरिये पीड़ित बच्चे अपनी शिकायत सीधे आयोग तक पहुंचा सकते हैं।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पिछले पांच महीनों में मध्य प्रदेश के शेओपुर जिले में कुपोषण संबंधी बीमारियों के कारण 116 बच्चों की मौत की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है।
दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र को लेकर विभाग की ऐसी लापरवाही जिसने सारे नियम कानून को ताक पर रख दिया। फर्जी जन्मप्रमाण पत्र देने का मामला उत्तरी नगर निगम में सामने आया है। निगम ने 49 जन्म प्रमाण पत्र बिना किसी जांच पड़ताल के जारी कर दिया।
संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि विश्व के करीब 60 लाख शरणार्थी बच्चों की आधी से भी कम संख्या स्कूल में पढ़ती है जिसका अर्थ यह हुआ कि वैश्विक औसत की तुलना में उनके शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पांच गुना कम है।