मौसम के बदलाव पर नजर रख उसके अनुरूप खान-पान बदल लिया जाए तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है। यह मौसम सर्दी-जुकाम, गला खराब होने का मुफीद मौसम है। गर्मी का अहसास होते ही ठंडी चीजों पर टूट पड़ने के बजाय जरा धैर्य से काम लें।
बिन मौसम बरसात ने किसानों की मुसीबत बढ़ा दी है। मार्च महीन में हुई भारी बारिस से किसानों फसल को नुकसान पहुंचा दिया है जिससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बारिस से हुए नुकसान के बाद एक किसान ने आत्महत्या कर ली।
पिछले दिनों बेमौसम बारिश से बेशक लाखों टन अनाज बर्बाद हो गए हों लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस बार बंपर मॉनसून की भविष्यवाणी की गई है जिससे जल्द ही किसानों के दिन फिरने वाले हैं।
बेमौसम बर्फबारी और बरसात ने उत्तर भारत में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में हुए हिमस्खलन में सेना के दो जवान की मौत हो गई है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश की वजह से ठंड लौट आई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ऐसा मौसम बने रहने की आशंका जाहिर की है।
उत्तर भारत में बीते दिनों बारिश होने से न केवल न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है बल्कि खेतों में तैयार आलू की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में आलू की अच्छी पैदावार होती है ।
लोहड़ी के बाद पंजाब-हरियाणा के मौसम में बदलाव आम बात है लेकिन बीती रात इन राज्यों के कई इलाकों में हुई बारिश से सर्दी ठहर गई है जबकि क्षेत्र में न्यूनतम तापमान, सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।