भाजपा विधायक जीवराज ने एक कार्यक्रम में कहा, "कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में कई आरएसएस कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है। अगर गौरी लंकेश ने आरएसएस के खिलाफ नहीं लिखा होता तो वह जिंदा होतीं।"
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2015-16 में कांग्रेस और भाजपा को अज्ञात स्रोतों से कुल 646.82 करोड़ रुपये की आय हुई। एडीआर की एक रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है।
उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण 10 प्रतिशत के करीब हैं, परन्तु परंपरागत कारणों से उनका सामाजिक एवं आर्थिक कद इससे बहुत ऊंचा है। वोटबैंक को साधने हेतु, पार्टी ने महेंद्र नाथ पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन किया है।
उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने पूरी घटना को भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश बताया है। साक्षी महाराज ने कहा, "अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं घटती हैं तो इसके लिए डेरा के लोग ही नहीं कोर्ट भी जिम्मेदार होगा।''
लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भागलपुर की स्वयंसेवी संस्था सृजन में सरकारी राशि घोटाले की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जेल जाने से बचने के लिए ही कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिला लिया है।
अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी में 75 पार नेताओं को चुनाव लड़ने से रोकने की कोई परंपरा अभी नही हैं। मंत्रिमंडल में किसे रखना है और किसे नहीं, यह फैसला मुख्यमंत्री का होता है।