Advertisement

Search Result : "बूढ़ी गाय"

काजोल का स्पष्टीकरण, मीट गाय का नहीं भैंस का था

काजोल का स्पष्टीकरण, मीट गाय का नहीं भैंस का था

बीफ खाने की वीडियो को लेकर शुरु हुए विवादों के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपनी सफाई पेश की है। काजोल ने ट्वीट कर यह साफ कहा कि उनके वीडियो में जिस 'बीफ' की बात कही गई वह 'मिसकम्यूरनिकेशन' था। काजोल ने कहा कि यह भैंस का मांस था, बीफ नहीं।
गौशाला पहुंची अनुष्का ने गायों को पुचकारा

गौशाला पहुंची अनुष्का ने गायों को पुचकारा

देश में कई ऐसी संस्था हैं, जो सड़कों पर और गलियों में लावारिस घूमने और घायल जानवरों की देखभाल करती है। इन सोसाइटी से जुड़े लोग लावारिस जानवरों की खास देखभाल और मदद करते हैं। एक ऐसी ही संस्था राजस्थान के उदयपुर में भी है जहां बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पहुंची और उन्होंने वहां जानवरों की देखभाल में मदद की।
अलवर में गाय ले जा रहे व्यक्ति की मौत: कटारिया बोले, दोनों तरफ से हुई गलती

अलवर में गाय ले जा रहे व्यक्ति की मौत: कटारिया बोले, दोनों तरफ से हुई गलती

राजस्‍थान के होम मिनिस्‍टर गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि अलवर में कथित गौ तस्‍कर की मौत पिटाई से हुई है। पुलिस ने गौ तस्‍करी के खिलाफ तथा मौत पर दोषी लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। कटारिया ने कहा कि गौ तस्‍करी पर प्रतिबंध है। इस पर कानून बना है। जब लोगों को पता है तो वह इस तरह का कार्य क्‍यों करते हैं। पूरे मामले में गलती दोनों तरफ से हुई है।
गाय पर दया दिखाई, अजमेर दरगाह मुखिया की पदवी गंवाई

गाय पर दया दिखाई, अजमेर दरगाह मुखिया की पदवी गंवाई

हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक अजमेर दरगाह के आध्यात्मिक मुखिया सईद जैनुल अबेदिन को उनके भाई ने गायों पर दया दिखाने, यानी गौवध और गौमांस की बिक्री पर प्रतिबंध का समर्थन करने के लिए मुखिया पद से हटा दिया। अबेदिन के छोटे भाई सईद अलाउदीन अलीमी ने दावा किया कि उनके इस कदम में उनका परिवार साथ है। उन्हेंने खुद को दरगाह का नया दीवान घोषित कर लिया है। राजस्थान के अजमेर में स्थित यह दरगाह बहुत प्रसिद्ध है और पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं। यहां हिंदू दर्शनार्थियों की संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगों के बराबर ही होती है।
ओवैसी का तंज, भाजपा के लिए यूपी में गाय मम्‍मी और पूर्वोत्‍तर में यम्‍मी

ओवैसी का तंज, भाजपा के लिए यूपी में गाय मम्‍मी और पूर्वोत्‍तर में यम्‍मी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्‍तेहादुल मुस‍लमीन (एआईएमआईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गौ-माता की रक्षा पर भाजपा के स्‍टैंड को महज एक नाटक करार दिया है। यूपी में गौ रक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान पर उन्‍होंने भाजपा पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।
बीजेपी एमएलए बोले, भारत माता की जय नहीं बोलने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा

बीजेपी एमएलए बोले, भारत माता की जय नहीं बोलने वालों के हाथ-पैर तुड़वा दूंगा

यूपी के मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी गोरखपुर में समर्थकों और कार्यकर्ताओं को जोश में होश बनाए रखने की नसीहत दे रहे थे उसी समय उनकी पार्टी भाजपा के एक विधायक ने विवादित बयान दे डाला है।
गंगा, गाय देश की पहचान, गोहत्या बंदी पर बने केंद्रीय कानून: गोविंदाचार्य

गंगा, गाय देश की पहचान, गोहत्या बंदी पर बने केंद्रीय कानून: गोविंदाचार्य

आजादी के बाद से सरकारों की गलत नीतियों के कारण भारतीय नस्ल के गोवंश के खतरे में पड़ने का आरोप लगाते हुए जाने माने चिंतक केएन गोविंदाचार्य ने आज गोवंश की हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की और कहा कि इस बारे में केंद्रीय कानून बने।
भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही : संत गोपाल दास

भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही : संत गोपाल दास

गोरक्षा आंदोलन के अध्यक्ष संत गोपाल दास ने कहा कि आज भी हर दिन 72 हजार गायें कट रही हैं। भाजपा गाय को कटवाकर 'रामराज्य' की स्थापना कर रही है। सरकार अगर उनकी रक्षा पर कारगर कदम नहीं उठाई तो राजनीतिक आंदोलन किया जाएगा। गोपालदास का कहना था कि सरकार चंदे से लड़े चुनाव के बाद गाय की रक्षा करना भूल गई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस शीत सत्र में सरकार ने गो हत्या निरोधक कानून लाकर पास नहीं किया तो 7 नवंबर को गोपाष्टमी के दिन गायों को बचाने के लिए आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।
पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
गुजरात : गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला, 6 गिरफ्तार

गुजरात : गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला, 6 गिरफ्तार

गुजरात में गाय को लेकर दलितों की पिटाई का एक और मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने मरी हुई गाय का शव उठाने से इंकार करने पर एक दलित परिवार की पिटाई की। जिस परिवार की पिटाई हुई उसमें एक प्रेग्नेंट महिला भी शामिल थी। यह मामला शनिवार को सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement