नोटबंदी की अवधि के दौरान देश से बाहर गए भारतीयों के लिए 500 और।,000 के पुराने नोटों को बदलने की सुविधा शुक्रवार को समाप्त हो गई। नोट बदलने के लिए सीमित काउंटरों तथा प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में लोग रद्द नोटों को नई मुद्रा से बदलवा पाने में विफल रहे हैं।
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना चुनाव प्रचार के समय नौकरियां वापस लाने और देश के विनिर्माण क्षेत्र को फिर से खड़ा करने जैसे वादों को पूरा करने में विफल रहने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की।
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एच1बी वीजा प्रणाली में कुछ व्यावहारिक सुधारों को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने दरवाजे उन प्रवासियों के लिए खोलकर रखने चाहिए, जो रोजगार सृजन में और अर्थव्यवस्था को आकार देने में योगदान देते हैं।
नौसेना ने लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले समुद्री गश्ती विमान टीयू 142एम को आज सेवामुक्त कर दिया है। इस विमान को 29 साल दुर्घटनामुक्त सेवा के बात सेवामुक्त किया गया।
31 वर्षीय एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी न्यूजर्सी में गर्वनर पद की दौड़ में शामिल हैं। यहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। रिपब्लिकन हर्षवर्धन सिंह ने गर्वनर चुने जाने के बाद संपत्ति करों में कटौती और न्यूजर्सी को तकनीकी क्षेत्रों में देश का प्रमुख स्थान बनाने का वादा किया है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली भारतीय मूल का होने को लेकर गर्व महसूस किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।
भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों के एक संगठन ने भारत में डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों की निंदा की। साथ ही सगंठन ने चिकित्सीय पेशेवरों के खिलाफ होने वाली हिंसा को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप की भी मांग की है।