साल 1992 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बेखुदी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने सभी को धन्यावाद भी दिया।
मशहूर कवि और लेखक सी नारायण रेड्डी का आज निधन हो गया। वे 86 साल के थे। तेलगु लिटरेचर की दुनिया में नारायण रेड्डी का नाम एक स्तंभ की तरह है। नारायण रेड्डी ने सिर्फ एक कवि और लेखक ते बल्कि वे फिल्म जगत के लिए गाने भी लिकते थे। उनके लिखे गानों ने साउथ की फिल्मों में काफी धूम मचाया।
मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी।
तीन मैच, तीन पारी। हर पारी में 30 से ज्यादा रन। एक बार अर्धशतक और एक बार 'मैन ऑफ द मैच'। बल्लेबाजी में यह निरंतरता दिखाई है आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नीतिश राणा ने। आईपीएल के इस सीजन में अब तक उनसे ज्यादा रन (129 रन) सिर्फ डेविड वार्नर (139 रन) ने बनाए हैं। ओरेंज कैप के लिए फिलहाल इन दोनों बल्लेबाजों में होड़ चल रही है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी के अपने कार्यकाल के दौरान अपनी आत्मा की आवाज पर सही समय पर सही निर्णय करने की क्षमता का अद्भुत उदाहरण पेश किया और एक बार फिर से उन्होंने अपने भारत के सीमित ओवरों के कप्तान पद से हटने का फैसला करके अपने इस कौशल को दिखाकर हर किसी को स्टंप आउट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जानी-मानी वकील इंदिरा जयसिंह द्वारा संचालित एनजीओ का लाइसेंस सरकार ने एफसीआरए का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए स्थायी तौर पर रद्द कर दिया है। संगठन ने इस कार्रवाई को निरर्थक और इसे संविधान के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर हमला बताया है।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और मशहूर शायर बेकल उत्साही का ब्रेन हैमरेज के कारण आज तड़के दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि मष्तिष्क में रक्तस्राव के बाद एक दिसंबर को उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
मोम की मूर्तियों के लिए दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाला मैडम तुसाद का संग्रहालय अब भारत में भी होगा। यह संग्रहालय देश की राजधानी नई दिल्ली के हृदय स्थल कनॉट प्लेस में खुलेगा और इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।