Advertisement

Search Result : "महागठबंधन की कमान"

धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाया गया, स्मिथ संभालेंगे कमान

धोनी को पुणे की कप्तानी से हटाया गया, स्मिथ संभालेंगे कमान

महेंद्र सिंह धोनी को रविवार को आईपीएल फ्रेंचाइजिंग राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कप्तान पद से हटा दिया गया और उनके स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई स्टीव स्मिथ को कप्तानी सौंपी गयी। इस तरह से धोनी की अंतरराष्‍ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट दोनों से कप्तानी के तौर पर पारी समाप्त हो गयी।
बिहार विधान परिषद चुनावः महागठबंधन में दरार

बिहार विधान परिषद चुनावः महागठबंधन में दरार

बिहार में नौ मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गया स्नातक क्षेत्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
'...तो मोदी आज सोमालिया-बुरूंडी जैसे किसी देश की कमान संभाल रहे होते'

'...तो मोदी आज सोमालिया-बुरूंडी जैसे किसी देश की कमान संभाल रहे होते'

शिवसेना ने केंद्र में एक के बाद एक आई कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। शिवसेना ने कहा कि मोदी नोटबंदी के कारण पैदा हुई अराजकता को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं।
रालोद को गठबंधन में शामिल करने को लेकर कांग्रेस,  सपा में सहमति नहीं

रालोद को गठबंधन में शामिल करने को लेकर कांग्रेस, सपा में सहमति नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन बनाने को लेकर इसके दो संभावित घटक कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के बीच मतभेद सामने आए हैं क्योंकि इसमें राष्ट्रीय लोक दल को शामिल किए जाने को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
बूढ़े मुलायम नहीं अखिलेश के साथ रहेगी राकांपा

बूढ़े मुलायम नहीं अखिलेश के साथ रहेगी राकांपा

राकांपा ने कहा है कि वह समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव धड़े की बजाए उनके पु़त्र अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले धड़े को चुनेगी। राकांपा ने उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित महागठबंधन का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त की है।
कोहली को कमान, युवराज की वापसी

कोहली को कमान, युवराज की वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई है। गौरतलब है कि सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने चंद रोज पहले अचानक कप्तानी को अलविदा कह दिया। टीम में आलराउंडर युवराज सिंह को वनडे और टी20 दोनों ही प्रारूपों की टीमों में शामिल किया गया है। कई माह बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।
विराट को मिलेगी वनडे-टी20 की भी कमान

विराट को मिलेगी वनडे-टी20 की भी कमान

भारतीय चयनकर्ता शुक्रवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और तीन टी 20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों के लिये टीम का चयन करने के लिये बैठेंगे तो यह लगभग तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपाेें की कप्तानी भी सौंपी जाएगी, जिससे भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नये युग की शुरूआत होगी।
नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

नरेश उत्तम को मिली उप्र सपा की कमान

अखिलेश यादव खेमे ने नरेश उत्तम को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। नरेश उत्तम प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। कानपुर निवासी नरेश उत्तम मूल रूप से फतेहपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह विधान परिषद के सदस्य हैं। संगठन और मतदाताओं खासकर पिछड़े मतदाताओं पर उनकी अच्छी पकड़ है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके नरेश की छवि साफ-सुथरी है। विवादों में कभी उनका नाम नहीं आया। मुलायम सिंह के भी वह काफी करीबी रहे हैं। जानकारों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि की वजह से ही अखिलेश यादव ने उन्हें इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
शशिकला संभालेंगी एआईएडीएमके की कमान

शशिकला संभालेंगी एआईएडीएमके की कमान

हमेशा जयललिता के पीछे दिखाई देने वाली शशिकला नटराजन अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कळगम की महासचिव होंगी। उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अंततः अटकल खत्म करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वही महासचिव होंगी।
नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 रूपये के पूराने नोटों पर रोक से जनता को हो रही कठिनाई को लेकर इसके खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने की घोषणा की है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement