कांग्रेस शासित उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की पृष्ठभूमि में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। वह मोदी सरकार पर आरोप लगा चुके हैं कि वह केन्द्रीय एजेंसियों का उपयोग कर उनकी सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
उत्तराखंड में मचे राजनीतिक घमासान के बीच कांग्रेस के बागी विधायकों ने खरीद-फरोख्त की कोशिश करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग ऑपरेशन की सीडी जारी की है। हालांकि बागी विधायकों और विपक्षी भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए रावत ने स्टिंग को झूठा करार दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में चुनाव प्रचार करते हुए राज्य की कांग्रेस करकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने असम के तीव्र सर्वांगीण विकास का वादा करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई मुख्यमंत्री तरूण गोगोई से नहीं बल्कि कांग्रेस शासित राज्य में गरीबी, भ्रष्टाचार और बर्बादी के खिलाफ है।
असम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पार्टी का दृष्टिपत्र जारी किया। अपने दृष्टिपत्र में भाजपा ने वर्तमान मुख्यमंत्री तरुण गोगोई पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने का वादा किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के विधायक दल के नेता के रूप में निर्मल सिंह को चुना है और उन्हें भाजपा-पीडीपी की नई गठबंधन सरकार के लिए बतौर उप मुख्यमंत्री नामित किया है। नई सरकार पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व में गठित होने जा रही है। पीपीडी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता गुरुवार को ही उस वक्त साफ हो गया था जब उनको सर्वसम्मति से पीडीपी विधायक दल की नेता चुना गया और पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें पीडीपी की ओर से जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया गया है।
लंबे अर्से से जारी गतिरोध खत्म होने का साथ ही जम्मू कश्मीर में सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है। पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती को आज सर्वसम्मति से पीडीपी विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया। साथ ही पार्टी ने महबूबा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी घोषित कर दिया।
तेजाब हमले की पीड़िता ने अदम्य साहस दिखाते हुए एमटीवी के रियलिटी शो रोडीज के ऑडिशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के निर्णायक एवं गैंग लीडर तब हैरान रह गए जब वह पूरे आत्मविश्वनास से आईं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कला, संस्कृति, सिनेमा और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदान करने वाले 46 लोगों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया और कहा कि उनकी सरकार ने खत्म किए गए तमाम पुरस्कारों को प्रेरणास्रोत बनाए रखने के लिए बहाल किया है।