उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गए स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में वरुण गांधी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार जैसे नेताओं के नाम को शामिल किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों की पहली सूची में इनके नाम शामिल नहीं किए गए थे।
देवास की एक स्थानीय अदालत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड मामले में आज साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित सभी आठ आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस और एनआईए दोनों ने किसी पूर्वाग्रह या अज्ञात कारण से प्रकरण में लचर अनुसंधान किया।
जो भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलता है केजरीवाल उसे केंद्र सरकार का एजेंट बता डालते हैं। एक बार फिर केजरीवाल ने यही किया है। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मतदाताओं को भड़काने के मामले में गोवा में एफआईआर क्या दर्ज करवाई केजरीवाल भड़क उठे।
इस साल के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई। पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए चुने गए सात व्यक्तिों में राजनीतिज्ञ शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी के अलावा मरणोपरांत पूर्व लोकसभाध्यक्ष पी.ए. संगमा और सुंदर लाल पटवार का भी नाम शामिल हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों के बाद बड़े बहुमत से गोवा में भाजपा के सत्ता बरकरार रखने को लेकर विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि अगला मुख्यमंत्री या तो निर्वाचित विधायकों में से चुना जाएगा या केंद्र का कोई नेता यह पद संभालेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर बिपिन रावत को आर्मी चीफ बनाए जाने के सरकार के फैसले का रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जोरदार ढंग से बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अगर वरिष्ठता पर ही फैसला करना होता तो रक्षा मंत्री का क्या काम होता, यह काम तो कंप्यूटर का होता। इस बीच सरकार ने संकेत दिया है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद अमेरिका की तर्ज पर नहीं होगा।
आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) के वक्त को याद करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि इस गुप्त अभियान के दौरान इसके परिणाम के बारे में सोचते हुए वह रात भर सो नहीं सके थे। लेकिन भारतीय सेना ने दुश्मन के खिलाफ अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए इस साहसिक मुहिम को कामयाबी से अंजाम दिया।
भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन बेहतरीन फार्म से गुजर रहे हैं लेकिन समय ही बताएगा कि वह विदेशी सरजमीं पर भी इस सफलता को दोहराने में सक्षम हैं या नहीं।
कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर बल्लेबाजी में अपनी बादशाहत साबित करते हुए नाबाद शतक जमाया जिसकी मदद से भारत ने चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 451 रन बना लिये। कोहली ने 15वां टेस्ट शतक पूरा करते हुए नाबाद 147 रन बना लिये हैं। वहीं मुरली विजय ने इससे पहले 136 रन बनाये जिसकी बदौलत भारत ने इंग्लैंड के 400 रन के जवाब में 51 रन की बढत ले ली।