जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर पीडीपी और भाजपा ने दोनों के बीच मतभेदों या नई शर्तों की अटकलों को खारिज कर दिया। दोनों ही दलों के नेताओं ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है लेकिन सरकार बनाने मे दोनों कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सईद के निधन के दो दिनों के बाद भी राज्य में नई सरकार का गठन नहीं होने पर सवाल उठाया है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का, प्लेटलेट्स के खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। वह जम्मू कश्मीर के शक्तिशाली अब्दुल्ला परिवार के साथ मुकाबला करने वाले ऐसे कुशल नेता थे जो देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री बने। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में पिछले साल एक मार्च को मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने वाले सईद (79) ने पिछले कुछ दिनों से वेंटीलेटर पर रहने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।
वयोवृद्ध कम्युनिस्ट नेता एबी बर्धन का शनिवार को निधन हो गया। बर्धन को पिछले दिनों पक्षाघात के बाद दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। शनिवार की रात 8. 30 मीनट पर उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
दरभंगा से सांसद कीर्ति आजाद को भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाले जाने के बाद पार्टी के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी फिर सक्रिय हो गए है। आडवाणी और जोशी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा और शांता कुमार ने आजाद को पार्टी से निकाले जाने पर चिंता जताई।
पार्टी के रुख से अकसर अलग विचार रखने वाले भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव के दफ्तर पर सीबीआई के छापे के समय को लेकर सवाल उठाया है और साथ ही हैरानी भी जताई है कि तलाशियों के लिए सलाह किसने दी।
राम जन्मभूमि आंदोलन के सूत्रधार और हिंदुत्ववादी विचारधारा को उभारने में अहम भूमिका निभाने वाले विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।
बिहार चुनाव पराजय की जिम्मेदारी तय करने के लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के बयान का स्वागत करते हुए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि हमें जिम्मेदारी तय करने से भागना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, अब जनादेश सामने आ गया है। हम इस शर्मनाक हार से दुखी हैं। हमें जवाबदेही तय करने से भागना नहीं चाहिए।
बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अब भाजपा में विरोध के स्वर लगातार उभर रहे हैं। भाजपा सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी पर मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बिहार में केवल हारी नहीं है, बल्कि घुटने तक पानी में डूब गई है।