पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। 31 अक्टूबर 1984 के दिन ही उनकी हत्या हुई थी। इस मौके पर सोमवार सुबह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी मुख्यालय से इंदिरा गांधी मेमोरियल तक मार्च निकाला।
अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर रविवार को पूरे देश ने याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती पर शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के आज दो बरस पूरे हो गए हैं।
इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने माना कि उनकी एक शिक्षिका पर उनका दिल आ गया था।
'मन की बात' के 23 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करने के साथ पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की शैक्षिक समर्पण भावना को सलाम किया। पीएम मोदी ने कहा कि सोमवार को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी की जन्मतिथि है। यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है। मैं ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि देता हूं और इस अवसर पर आप सभी को उनके योगदान की याद भी दिलाना चाहता हूं। ध्यानचंद जी स्पोर्ट्समैन स्प्रिट और देशभक्ति की एक जीती-जागती मिसाल थे। पीएम मोदी ने कहा कि mygov.in पर कई लोगों ने रियो ओलंपिक और साक्षी, सिंधू के बारे में बोलने के लिए कहा है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित किया कि वे किसी भी तरह से, किसी से भी कम नहीं हैं।
राष्ट्र ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके 72वें जन्मदिवस के मौके पर आज स्मरण किया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जबकि सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से श्रंद्धाजलि अर्पित करने नहीं पहुंच सकीं।
कांग्रेस संगठन और विधायकों के दबाव के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरुवार को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए दो कांग्रेस विधायकों नवप्रभात और राजेंद्र भंडारी को उसमें शामिल कर लिया। विकासनगर से विधायक नवप्रभात और बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी को सुबह राजभवन में आयोजित एक सादा समारोह में राज्यपाल डाॅ. कृष्णकांत पाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री रावत के अलावा उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।
कभी तनहाइयों में हमारी याद आएगी...सन 1961 का सबसे बड़ा हिट रोमांटिक गाना था। इसे गाया था, मुबारक बेगम ने। अस्सी की उम्र में मुबारक बेगम इस दुनिया को अलविदा कह गईं। उनके पीछे तनहाईयों में अब बस उनकी याद है।
साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने एशिया-ओसियाना ग्रुप एक डेविस कप मुकाबले के पहले दिन शुक्रवार को चंडीगढ़ में अपने-अपने एकल मुकाबले जीतकर भारत को दक्षिण कोरिया पर 2-0 की मजबूत बढ़त दिला दी है।