उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को बसपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आज कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती कभी भी भाजपा के साथ समझौता कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। अखिलेश यादव ने कि समाजवादी पार्टी का काम बोलता है और मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं।
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल की नेता राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने की कार्यकर्ताओं की मांग का समर्थन किया है।
चीन और भारत ने अपने मौजूदा मतभेदों को सुलझाने के लिए चल रही बातचीत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आज एक रणनीतिक वार्ता हुई। इससे पहले विदेश सचिव एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत भी की।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव के एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि इस राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि सपा को गोद ले लिया है।
सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से नोटबंदी के जख्मों का बदला लेगी।
बिहार में नौ मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गया स्नातक क्षेत्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।