Advertisement

Search Result : "राज्‍यसभा सांसद"

शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

शशिकला ने 130 विधायकों को फाइव स्‍टार होटल भेजा, राज्यपाल अब भी मुंबई में

तमिलनाडु में सियासी अनिश्चितता के बीच शशिकला ने बुधवार को मीटिंग के बाद 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम की बगावत के बाद अन्‍नाद्रमुक में फूट पड़ती दिख रही है। पार्टी चीफ शशिकला ने करीब 130 विधायकों को फाइव स्टार होटल भेज दिया है। ये सभी गवर्नर विद्यासागर राव के मुंबई से लौटने तक वहीं रहेंगे। गवर्नर तीन दिन से मुंबई में हैं। महाराष्ट के राज्यपाल चौधरी विद्यासागर राव जिनके पास तमिलनाडु का भी अतिरिक्त प्रभार है, बुधवार को भी मुंबई में ही रूके रहे। उनकी तरफ से ऐसा कोई संकेत भी नहीं आया कि वो कब चेन्नई जाएंगे।
भाजपा सांसद जनता के बीच पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा बताएं

भाजपा सांसद जनता के बीच पीएम मोदी को गरीबों का मसीहा बताएं

गरीब समर्थक अपनी छवि को मजबूती प्रदान करने के लिए भाजपा ने कहा कि सरकार की सभी नीतियां गरीबों के कल्याण से संचालित हैं। साथ ही पार्टी ने अपने सांसदों से कहा है कि वे जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीबों के मसीहा के रूप में पेश करें।
राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में नजीब, एच 1 बी वीजा सहित अन्‍य मामले गूंजे

राज्‍यसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के पीछे राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए मांग की कि केंद्र सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई या अन्य समुचित एजेंसी से करानी चाहिए। गौरतलब है कि नजीब 15 अक्तूबर से लापता है। एक रात पहले ही उसका परिसर में अभाविप सदस्यों के साथ कथित तौर पर विवाद हुआ था।
मुख्यमंत्रियों ने कहा, लोकलुभावन नहींलेकिन विकासोन्मुखी है बजट

मुख्यमंत्रियों ने कहा, लोकलुभावन नहींलेकिन विकासोन्मुखी है बजट

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन.चन्द्रबाबू नायडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सहित कई नेताओं ने केन्द्रीय बजट को मिलाजुला बताते हुए कहा कि यह लोकलुभावन नहीं है हालांकि इससे विकास की संभावनाएं खुलेंगी।
धोखाधड़ी में सांसद महंत चांदनाथ को एक वर्ष की सजा

धोखाधड़ी में सांसद महंत चांदनाथ को एक वर्ष की सजा

हरियाणा के बिलासपुर उपमंडल अदालत ने राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद महंत चांदनाथ व एक अन्य को धोखाधड़ी के मामले में एक साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही महंत चांदनाथ को जमानत भी दे दी गई।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ई अहमद का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेेता ई. अहमद का दिल का दौरा पड़ने के बाद देर रात निधन हो गया। एक वरिष्ठ चिकित्सक ने अहमद के निधन की पुष्टि की है। वह 78 वर्ष के थे।
पारदर्शिता के लिए नोटबंदी अध्यादेश राज्यसभा में भी लाए सरकार : कांग्रेस

पारदर्शिता के लिए नोटबंदी अध्यादेश राज्यसभा में भी लाए सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने सरकार को चुनौती दी कि यदि वह पारदर्शिता में यकीन करती है तो नोटबंदी पर अध्यादेश पारित कराने वास्ते राज्यसभा में लाए।
पंजाब चुनावः सांसद का सेक्स वीडियो वायरल

पंजाब चुनावः सांसद का सेक्स वीडियो वायरल

फिरोजपुर से अकाली सांसद शेर सिंह घुबाया का मतदान से एक हफ्ते पहले 4 मिनट 14 सेकंड का एक कथित सेक्स वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की सूचना मिलते ही घुबाया ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्‌टू भी थे, जो जलालाबाद से सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
यंग लेडीज क्‍लब मामले में मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन का इस्तीफा

यंग लेडीज क्‍लब मामले में मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन का इस्तीफा

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मेघालय के राज्यपाल वी षण्मुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया। दरअसल राजभवन के कर्मियों के एक समूह ने उन पर राज्यपाल के कार्यालय की गरिमा से गंभीर समझौता करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाए जाने की मांग की थी जिसके बाद राज्यपाल ने इस्तीफा दिया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 67 वर्षीय षण्मुगनाथन ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक

सांसद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाया बंधक

उत्तर प्रदेश की अयोध्या विधानसभा सीट से एक बाहरी को प्रत्याशी बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता ने जमकर बवाल किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जिला कार्यालय में स्थानीय सांसद लल्लू सिंह और पार्टी इकाई के प्रमुख अवधेश पांडे को रस्सियों से बांध दिया। उन्हें करीब दो घंटा तक बंधक बनाए रखा।