प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकेे द्वारा खरीदी गई किसी संपत्ति के धन स्रोत का पति रॉबर्ट वाड्रा या उनकी कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी का कोई लेना-देना नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने सुप्रीम कोर्ट के हाइवे पर शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत किया है। वाड्रा ने कहा कि कोर्ट के इस फैसले का प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों और उसके कर्मचारियों पर कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए।
राजस्थान के कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने में जमकर बवाल किया। दरअसल पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रही थी। और यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरवार गुजरी। आनन फानन में कार्यकर्ता विरोध करने सीधे थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गाधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गठबंधन को बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चमकेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज कहा कि उनसे पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे भुपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद ही रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों के मामले की जांच कराने की मांग विधानसभा में की थी। हुड्डा वाड्रा के जमीन सौदों की जांच को राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई करार दे चुके हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने टूजी, कोलजी और जीजाजी यानी रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटालों की खूब चर्चा की थी और इसके कारण लोगों में कांग्रेस के प्रति नाराजगी भी खूब थी। अब वाड्रा को बदला चुकाने का मौका मिला है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग लंबे समय से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं मगर अबतक उनका राजनीति में आना तय नहीं है। दूसरी ओर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपने राजनीतिक मंसूबों का संकेत देते हुए एक अंग्रेजी अखबार से कहा है कि उनके लिए राजनीति के दरवाजे बंद नहीं हैं।
अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। डिलेन यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं। इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है।