रेखा अब तक की सबसे रहस्यमयी अभिनेत्री हैं। उनके इर्द-गिर्द एक झीना सा आवरण होता है जो किसी को उनके करीब नहीं पहुंचने देता है। इस सदाबहार अभिनेत्री पर हाल ही में एक पुस्तक आई है, रेखा : एन अनटोल्ड स्टोरी।
अभिनय के मंच से संसद पहुंचने वालों में लोकसभा सांसद किरण खेर की संसद मेंं मौजूदगी सबसे ज्यादा है। चंडीगढ़ से भाजपा सांसद खेर सत्र के दौरान सबसे अधिक मौजूद रहीें। उनकी हाजिरी 85% रही। इसके बाद अहमदाबाद पूर्व से भाजपा सांसद परेश रावल, बीरभूम से टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का नंबर है। संसद सत्रों में इन सभी की मौजूदगी 76% दर्ज की गई है।
उच्च्तम न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र में दही-हांडी उत्सव पर प्रतिंबध लगाए जाने पर शिव सेना ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शनिवार को कहा कि आस्थाओं पर अदालतों को लक्ष्मण रेखा नहीं पार करनी चाहिए।
कश्मीर घाटी में जारी कर्फ्यू के बीच बुधवार को असहज शांति रही, लेकिन घायलों में से और एक व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। लगातार छठे दिन बुधवार को भी घाटी में कोई अखबार नहीं आया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस वर्ष कम मॉनसून की कोई संभावना नहीं है और 96 फीसदी गुंजाइश है कि इस साल सामान्य या अत्यधिक वर्षा होगी। यह खबर सूखे की मार झेल रहे किसानों और गर्मी से हलकान लोगों के लिए राहत देने वाली।
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की गोलियों का सामना कर रही पुलिस अब इन्हीं नक्सलियों का घर बसाने जा रही है। राज्य का बस्तर जिला शनिवार को माओवादी जोड़े के विवाह का गवाह बनेगा। राज्य के अति नक्सल प्रभावित बस्तर जिले की पुलिस इन दिनों जिले के दरभा क्षेत्र की निवासी कोसी मरकाम और बीजापुर जिले के पोडियामी लक्ष्मण के विवाह की तैयारी में है। विवाह के लिए जिला मुख्यालय जगदलपुर के गांधी मैदान को तैयार किया गया है और समारोह के लिए मेहमानों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जा चुका है।
एक अवॉर्ड समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जिस अंदाज में बीते दौर की मशहूर अदाकारा रेखा से रूबरू हुईं उसने रेखा और अमिताभ के अफेयर की याद दिला दी।
स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल के लिए एक टीवी पत्रकार के साथ लाइव शो क दौरान फ्लर्ट करना मंहगा साबित हुआ। टीवी पर सीधे प्रसारण के दौरान शो की महिला प्रस्तोता के साथ फ्लर्ट करने के लिए गेल पर 7000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही गेल द्वारा की गई हरकत को पूरी तरह से सीमा रेखा का उल्लंघन करार दिया गया है।
हथियारों से लैस आतंकवादियों ने आज सुबह नियंत्रण रेखा के नजदीक तंगधार सेक्टर में सेना के एक शिविर पर हमला कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में तीनों हमलवार मारे जा चुके हैं। इस दौरान एक नागरिक के मारे जाने की खबर भी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।