Advertisement

Search Result : "लालू की बेटी रोहिणी"

बेटी की शादी के दिन वीरभद्र पर सीबीआई छापे

बेटी की शादी के दिन वीरभद्र पर सीबीआई छापे

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शिमला स्थित सरकारी आवास और 12 अन्य स्थानों पर कथित आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में छापे मारे की है। किसी वर्तमान मुख्यमंत्राी के खिलाफ की गई यह अभूतपूर्व कार्रवाई एेसे दिन हुई जब वीरभद्र सिंह की बेटी का विवाह हो रहा था। छापेमारी दिल्ली स्थित वीरभद्र सिंह के सरकारी आवास, रामपुर स्थित उनके पैतृक स्थान पदम पैलेस और दक्षिणी दिल्ली के महरौली स्थित उस फार्म हाउस पर की गई जो उनके पुत्रा विक्रमादित्य सिंह के नाम से है।
महागठबंधन के उम्‍मीदवारों का ऐलान, यादव-मुस्लिम पर दांव

महागठबंधन के उम्‍मीदवारों का ऐलान, यादव-मुस्लिम पर दांव

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बने महागठबंधन ने अपने 242 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दोनों बेटों को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका बड़ा बेटा तेज प्रताप महुआ से और छोटा बेटे तेजस्वी राघोपुर से चुनाव लड़ेगा। गठबंधन ने सबसे ज्‍यादा 134 ओबीसी उम्‍मीदारों को टिकट दिया है। इसके बाद 40 एससी-एसटी, 39 सामान्‍य और 33 मुस्लिम उम्‍मीदवारों को आजमाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, 243 में से 242 सीटों पर महागठबंधन के उम्‍मीदवारों को ऐलान हो गया है और लेकिन एक सीट पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है।
मालेगांव विस्फोट: सालियान पर दबाव के आरोप खारिज

मालेगांव विस्फोट: सालियान पर दबाव के आरोप खारिज

केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में आज इन आरोपों को खारिज किया कि बर्खास्त विशेष लोक अभियोजक रोहिणी सालियान को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले के आरोपियों पर नरम रुख अपनाने को कहा गया था। गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने अदालत से कहा, मुख्य आरोप यह है कि अभियोजक से नरम रुख अपनाने को कहा गया था। मैंने खुद दस्तावेजों को देखा है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
पूर्व भारतीय फौजी की बेटी आईएस में शामिल होने को बेताब

पूर्व भारतीय फौजी की बेटी आईएस में शामिल होने को बेताब

एक भारतीय लड़की के आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट में शामिल होने की खबर ने खुफिया एजेंसियों समेत लोगों को हैरत और चिंता में डाल दिया है। लड़की सेना के एक सेवानिवृत्त आलाधिकारी की बेटी बताई जा रही है।
सज चुका है बिहार के चुनावी महाभारत का मैदान

सज चुका है बिहार के चुनावी महाभारत का मैदान

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होने जा रहे चुनावी महाभारत के लिए मैदान तकरीबन सज चुका है। एक दूसरे को शिकस्त देने के इरादे से दोनों राजनीतिक गठबंधन अपने सेनापतियों के साथ आमने सामने डट गए हैं। तीसरी ताकत के नाम पर कुछ महारथी खुद के जीतने के लिए नहीं बल्कि किसी और को हराने और किसी और की जीत में मददगार साबित होने की रणनीति के तहत अगल बगल से या फिर नेपथ्य में रह कर भी इस चुनावी महाभारत में अपनी भूमिका के लिए उद्धत हैं।
मुलायम को मनाने में जुटे लालू, नीतीश को सुलह की आस

मुलायम को मनाने में जुटे लालू, नीतीश को सुलह की आस

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को मनाने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए हैं। सपा ने कल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बने भाजपा विरोधी महागठबंधन से नाता तोड़कर अकेल चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
लालू-शरद की भी बात नहीं माने मुलायम

लालू-शरद की भी बात नहीं माने मुलायम

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को जदयू अध्यक्ष शरद यादव और राजद अध्यक्ष लालू यादव भी नहीं मना पाए। लालू और शरद ने मुलायम से मुलाकात के बाद कहा कि अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
बिहार के कोशी क्षेत्र के लिए भाजपा की नई रणनीति

बिहार के कोशी क्षेत्र के लिए भाजपा की नई रणनीति

बिहार का कोशी क्षेत्र लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए के लिए बुरा सपना साबित हुआ था। यहां पर एनडीए को एक भी सीट जीतने में कामयाबी नहीं मिली थी। कभी कांग्रेस का गढ़ रहा यह क्षेत्र कालांतर में पहले लालू प्रसाद और फिर जद-यू-भाजपा का दुर्ग बना मगर लोकसभा चुनाव में यहां मिली हार ने भाजपा को इस क्षेत्र में नई रणनीति बनाने के लिए मजबूर कर दिया।
फिर टूटा जनता परिवार, सपा अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव

फिर टूटा जनता परिवार, सपा अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव

जनता परिवार को एकजुट करने की मुहिम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही खत्म हो गई। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से नाता तोड़ते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की तैयारी कर ली है। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा भी कर दी।
महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

बेतिया से सांसद रहे झा ने राजद छोड़ सपा में जाने की घोषणा करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की कीमत पर परिवार की राजनीति में संलिप्त रहने के आरोप लगाया।