बंबई उच्च न्यायालय और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अंतिम चेतावनी मिलने के बाद महाराष्ट के रेजीडेंट डॉक्टरों ने पांच दिन से चल रहे अपने विरोध प्रदर्शन को आज समाप्त कर दिया और वे अपने काम पर वापस लौट आए।
विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के मामले में बंबई उच्च न्यायालय के दखल देने के बाद भी डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे हैं। डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहे संगठन ने भी डॉक्टरों से ड्यूटी पर वापस लौटने की अपील की है। बंबई उच्च न्यायालय ने हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को काम पर नहीं लौटने को लेकर फटकार लगाई।
हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन सहित दो भारतीय उलेमा आज स्वदेश लौट आए। ये दोनों गत सप्ताह पाकिस्तान में लापता हो गए थे। सैयद आसिफ निजामी और उनके भतीजे नाजिम अली निजामी का उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के एक समूह ने नई दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
रवांडा और युगांडा के पांच दिवसीय सफल दौरे को पूरा कर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज भारत लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि वहां भारत का स्वागत अद्भुत गर्मजोशी के साथ किया गया। अंसारी 19-21 फरवरी तक रवांडा और 21-23 फरवरी तक युगांडा के दौरे पर थे।
अपने गृह राज्य से बाहर छह महीना समय बिताने के बाद पटेल कोटा आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल आज गुजरात लौट आए और राजस्थान की सीमा से सटे रतनपुर में उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।