अमेरिका ने कहा है कि उसने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों में लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर जकी उर रहमान लखवी की संलिप्तता संबंधी विश्वसनीय सबूत पाकिस्तान के साथ साझा किए हैं।
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा तथा विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने मुंबई हमलों के साजिशकर्ता जकी-उर-लखवी को अदालत से रिहा किए जाने पर भारत की प्रतिक्रिया को बेतुका करार दिया है।
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने वर्ष 2008 के मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड एवं लश्कर ए तैयबा के ऑपरेशन कमांडर जकीउर रहमान लखवी के हिरासत आदेश को शुक्रवार को रद्द कर दिया।
बांग्लादेश की एक अदालत ने बुधवार को भ्रष्टाचार के दो मामलों में विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को बरकरार रखा। भ्रष्टाचार के इन मामलों में 650,000 डाॅलर से अधिक राशि के गबन का आरोप है।
दो बार अकादमी पुरस्कार जीत चुके संगीतकार एआर रहमान संगीत से इतर एक अलग क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। नई चुनौती स्वीकार करते हुए रहमान अपनी खुद की पटकथा पर काम कर रहे हैं।