Advertisement

Search Result : "विवादित टिप्पणी"

भारत पर एंडीसन की टिप्पणी से जुकरबर्ग ने पल्‍ला झाड़ा

भारत पर एंडीसन की टिप्पणी से जुकरबर्ग ने पल्‍ला झाड़ा

फेसबुक के संस्थापक और प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्‍य मार्क एंडीसन की टिप्पणी से यह कहते हुए खुद को अलग कर लिया कि उनकी टिप्पणी बेहद परेशान करने वाली है और वह कंपनी की धारणा का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।
निरंजन की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

निरंजन की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

पठानकोट में हुए आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट कर्नल ई के निरंजन की शहादत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में केरल के मल्लपुरम जिले के 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। युवक की पहचान अनवर सादिक के रूप में हुई है, जिसे भादंसं की धारा 124(ए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन दावेदारी में ट्रम्प शीर्ष पर

राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन दावेदारी में ट्रम्प शीर्ष पर

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से दावेदारी कर रहे लोगों में विवादास्पद नेता डोनाल्ड ट्रंप ने सभी अन्य दावेदारों को बेहद पीछे छोड़ दिया है।
ट्रम्प की टिप्पणी से भड़का व्हाइट हाउस

ट्रम्प की टिप्पणी से भड़का व्हाइट हाउस

रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने की दावेदारी पेश कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा अमेरिका में प्रवेश करने वाले मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की निंदा करते हुए व्हाइट हाउस और पेंटागन ने इसे मुस्लिम विरोधी करार देते हुए कहा है कि मुस्लिम विरोधी यह बयान अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कम करेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका आने वाले मुसलमानों पर प्रतिबंध लगाने की ट्रम्प की टिप्पणी राष्ट्रीय सुरक्षा हित के लिए नुकसानदेह है।
जारी रहेगी अंत्‍योदय योजना, बदला गया विवादित आदेश

जारी रहेगी अंत्‍योदय योजना, बदला गया विवादित आदेश

अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय शुरू की गई अंत्‍योदय अन्न योजना बंद होने से फिलहाल बच गई है। केंद्र सरकार के खाद्य मंत्रालय ने उस विवादित आदेश को बदल दिया जिसके तहत नए अंत्‍योदय कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। सरकार के इस कदम को अंत्‍योदय योजना को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की कोशिश माना जा रहा था और कई सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी।
वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह फिर अपने बोल को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने देश में असहिष्‍णुता को लेकर छिड़ी बहस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत में असहिष्णुता पर बहस उन लोगों ने छेड़ी जिन्हें इस काम के लिए पैसे दिए गए और यह बहस कुछ ज्यादा ही कल्पनाशील लोगों के दिमाग की गैर जरूरी उपज है और खास बिहार चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित होकर शुरू कर गई थी।
मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान

मोदी के मंत्रियों के बेतुके बोल, वीके सिंह का विवादित बयान

मोदी सरकार के मंत्रियों के विवादित बोल सरकार की किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री किरण री‍जीजू के उत्‍तर भारतीयों के बारे में विवादित बयान के बाद अब केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फरीदाबाद में दो बच्‍चों को जिंदा जलाने की घटना के बारे में बेतुका बयान दिया है। वीके सिंह ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी कुत्ते को पत्थर मारता है तो उसके लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

एक तरफ गृह मंत्री राजनाथ सिंह दादरी कांड को राजनीतिक रंग न देने पर जोर दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मुजफ्फरनंगर दंगों में आरोपी रहे ठाकुर संगीत सोम ने दादरी पहुंचकर माहौल गरमा दिया। संगीत सोम ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि गौहत्‍या करने वालों को यूपी सरकार हवाई जहाज से लखनऊ बुला रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement