Advertisement

Search Result : "वैश्विक अर्थव्यवस्था"

अमेरिका: न्यूयार्क सिटी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में विस्फोट, 29 घायल

अमेरिका: न्यूयार्क सिटी के भीड़-भाड़ वाले इलाके में विस्फोट, 29 घायल

न्यूयॉर्क शहर के एक व्यस्त इलाके में हुए एक शक्तिशाली विस्फोट में 29 लोग घायल हो गए। यह विस्फोट संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए वैश्विक नेताओं के न्यूयॉर्क पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ। शहर के मेयर ने इसे इरादतन कृत्य करार दिया है।
बलूचिस्तान मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया

बलूचिस्तान मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में बलूचिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाते हुए भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ऐसा देश है जो अपने ही लोगों के खिलाफ आतंकवाद फैलाता है और बलूचिस्तान के लोगों का दुख-दर्द इसकी पूरी दास्तान बयान करता है।
विश्व के कुल शरणार्थी बच्चों की आधी संख्या स्कूल से दूर: संयुक्त राष्ट्र

विश्व के कुल शरणार्थी बच्चों की आधी संख्या स्कूल से दूर: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि विश्व के करीब 60 लाख शरणार्थी बच्चों की आधी से भी कम संख्या स्कूल में पढ़ती है जिसका अर्थ यह हुआ कि वैश्विक औसत की तुलना में उनके शिक्षा प्राप्त करने की संभावना पांच गुना कम है।
संयुक्त राष्ट्र के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

संयुक्त राष्ट्र के बाहर बलूच कार्यकर्ताओं ने किया पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

बलूच कार्यकर्ताओं के एक समूह ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा मानवता के खिलाफ किए जा रहे अपराधों को रेखांकित करते हुए आजादी की मांग की।
राष्ट्रपति को जीएसटी परिषद जल्द गठित होने की उम्मीद

राष्ट्रपति को जीएसटी परिषद जल्द गठित होने की उम्मीद

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही जीएसटी परिषद का गठन करेगी और अप्रत्यक्ष करों के गहन असर को कम करेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने से भारत की दो हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और 1.3 अरब उपभोक्ता सभी पहली बार एक साझा बाजार में तब्दील हो जाएंगे।
ब्रिक्सः विकास में समान भागीदारी से ही वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव

ब्रिक्सः विकास में समान भागीदारी से ही वैश्विक लक्ष्यों की प्राप्ति संभव

ब्रिक्स महिला सांसद मंच ने एक स्वर से विश्व स्तर पर आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण सम्बन्धी मानवीय चुनौतियों के निदान, समन्वित एवं सतत विकास में सभी की समान भागीदारी से कार्य किए जाने पर जोर दिया। जयपुर में चल रहे ब्रिक्स देशों के महिला सांसदों के सम्मेलन के सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्त में सहायक विषयक सत्र में प्रतिभागियों ने विकासशील देशों के लिए विभिन्न स्तरों पर आर्थिक समानता के लिए विकसित देशों द्वारा कुछ प्रतिशत का प्रावधान रखे जाने, वैश्विक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महिलाओं के लिए आगे आकर पहल किए जाने पर चर्चा हुई।
भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का रास्ता मुश्किल भरा : सिटीग्रुप

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का रास्ता मुश्किल भरा : सिटीग्रुप

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का रास्ता मुश्किल भरा रहा है क्योंकि वित्त वर्ष 2015-16 में औसत निवेश सूचकांक वित्त वर्ष 2006-07 के उच्चतम स्तर के मुकाबले लगभग 35 प्रतिशत नीचे रहा है। यह बात सिटीग्रुप की एक रपट में कही गई है।
पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पेशावर स्कूल हमले का मास्टरमाइंड अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया

पाकिस्तान के पेशावर में एक सैनिक स्कूल पर किए गए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड उमर मंसूर अफगानिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया। पेशावर स्थित स्कूल पर वर्ष 2014 में हुए हमले में 140 से ज्यादा छात्रों की मौत हो गई थी।
भारत एनएसजी में शामिल होने का हकदार, अमेरिका करेगा प्रयास: अमेरिकी राजदूत

भारत एनएसजी में शामिल होने का हकदार, अमेरिका करेगा प्रयास: अमेरिकी राजदूत

अमेरिका इस बात से निराश है कि हाल ही में एनएसजी की सियोल में हुई पूर्ण बैठक के दौरान भारत को उसकी सदस्यता नहीं दी गई। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा ने सोमवार को यह बात कही लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका भारत को 48 सदस्यीय इस समूह की सदस्यता दिलाने के लिए प्रयास जारी रखेगा।
चीन को रोककर नहीं पूरा हो सकता भारत का सपना: चीनी मीडिया

चीन को रोककर नहीं पूरा हो सकता भारत का सपना: चीनी मीडिया

भारत और अमेरिका के संबंधों के अभूतपूर्व स्तर तक पहुंचने का हवाला देते हुए चीन के एक सरकारी अखबार ने बुधवार को कहा कि भारत चीन को रोककर या एक पक्ष को दूसरे के खिलाफ खड़ा करके नहीं उभर सकता है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement