Advertisement

Search Result : "वैश्विक आर्थिक केंद्र"

विश्व बैंक ने बजाई घंटी

विश्व बैंक ने बजाई घंटी

अपने घर में शेर बनकर रहने का दावा किया जा सकता है, लेकिन दुनिया के सामने शक्ति प्रदर्शन किए बिना कोई शेर नहीं मानेगा। भारत की आर्थिक स्थिति इस समय उसी तरह है। सरकार विकास दर के आंकड़ों और मेक इन इंडिया के नारे के साथ विभिन्न संपन्न देशों को आमंत्रित कर रही है। लेकिन विश्व बैंक की एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत में बिजनेस करने की स्थितियां खराब हैं और कई अन्य देशों के मुकाबले हम रैंकिंग में पिछड़ गए हैं।
दीपावली से पहले 1.8 करोड़ लोग मुस्‍कुराएंगे, सरकार ने 2 फीसदी डीए बढ़ाया

दीपावली से पहले 1.8 करोड़ लोग मुस्‍कुराएंगे, सरकार ने 2 फीसदी डीए बढ़ाया

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को दो प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह तोहफा दिया है। कैबिनेट के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
दिल्ली में चार नंवबर से शुरू होगा पूर्वोत्तर उत्सव

दिल्ली में चार नंवबर से शुरू होगा पूर्वोत्तर उत्सव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से पूर्वोत्तर उत्सव का आयोजन होगा। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव इस बार भी भव्य होगा और इस दौरान दिल्ली के कॉलेजों एवं बैंडों के बीच रॉक संगीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
लैंगिक समानता में 21 स्थान की बढ़त के बावजूद 87वें स्थान पर भारत

लैंगिक समानता में 21 स्थान की बढ़त के बावजूद 87वें स्थान पर भारत

लैंगिक समानता के मामले में पिछले साल की तुलना में 21 स्थानों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को वैश्विक स्तर पर बेहद पिछड़ा यानी 87वां स्थान मिला है। भारत को मिली बढ़त मुख्यत: शिक्षा में हुई प्रगति के कारण है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है।
पाकिस्तानी कलाकारों पर कोई सरकारी प्रतिबंध नहीं : नायडू

पाकिस्तानी कलाकारों पर कोई सरकारी प्रतिबंध नहीं : नायडू

सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन फिल्म निर्माताओं को उन्हें काम देते समय लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार ने कहा, हुर्रियत नेताओं से मुलाकात यशवंत सिन्‍हा की निजी पहल

केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा अपनी निजी पहल के तहत कश्‍मीर समस्‍या पर हुर्रियत नेताओं से मुलाकात की है। सूत्रों ने इन ख़बरों को निराधार बताया कि सरकार की पहल पर सिन्हा के नेतृत्व में एक दल हुर्रियत नेताओं से जम्मू-कश्मीर में बात कर रहा है। सरकार ने कहा कि सिन्‍हा अपनी पहल पर ही कश्‍मीर गए हैं।
मप्र: निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को बुलाने पर शिवराज ने दी सफाई

मप्र: निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को बुलाने पर शिवराज ने दी सफाई

मध्य प्रदेश सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को न्योता दिये जाने पर रुख स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सफाई दी और कहा कि इस कार्यक्रम में किसी चीनी कंपनी ने पूंजी निवेश का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी ज्यादा ताकतवर है: कृष्णा

सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी ज्यादा ताकतवर है: कृष्णा

रमन मैग्सायसे पुरस्कार विजेता टी एम कृष्णा ने कहा कि सांस्कृतिक अधिनायकवाद आर्थिक शक्ति से भी अधिक ताकतवर है और अब बॉलीवुड में जो कुछ हो रहा है, वह इसी ताकत का दूसरा उदाहरण है। कृष्णा ने यह बातें आज कोवलम साहित्य उत्सव में एक कार्यक्रम में कुछ सवालों का जवाब देते हुए कही।
पतंजलि के कारोबार में अगले साल 200 प्रतिशत का उछाल होगा: रामदेव

पतंजलि के कारोबार में अगले साल 200 प्रतिशत का उछाल होगा: रामदेव

पतंजलि समूह के बडे़ पैमाने पर वस्त्र निर्माण क्षेत्र में उतरने की घोषणा करते हुए इसके प्रवर्तक योग गुरू रामदेव ने आज दावा किया कि अगले वित्तीय वर्ष में इस समूह के कारोबार में 200 प्रतिशत की भारी वृद्धि होगी।
कूड़े के ढेर की ऊंचाई

कूड़े के ढेर की ऊंचाई

नेताओं और निकम्मी व्यवस्था का नतीजा है कि देश की राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर की ऊंचाई कुतुबमीनार से ज्यादा हो गई है। दुनिया में संभवतः अकेली ऐसी राजधानी है, जिसकी व्यवस्था सुविधाओं के लिए सात साधन संपन्न राजनीतिक प्रशासनिक तंत्र लगे हुए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement