एक युवा नेता और सांसद को मंहगे फोन लेने की वजह से पार्टी से निलंबित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने रीताब्रता बनर्जी को उनके लाइफस्टाइल की वजह से पार्टी से सस्पेंड किया है।
शिवसेना ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के समय जो वादे किए वो महज 'लॉलीपॉप' साबित हुए हैं। चुनान के दौरान भाजपा ने लोगों से जो वादे किए उनमें किसान कर्ज माफी और नई नौकरियां जैसे वादे शामिल हैं।
शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी के लिए स्मारक बन सकता है तो फिर बाला साहब के लिए क्यों नहीं।
आरजेडी के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को विधायक की हत्या के मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। झारखंड के हजारीबाग कोर्ट ने उन्हें विधायक अशोक सिंह की हत्या का दोषी पाया था।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
उत्तर प्रदेश में भाजपा नेता और हिंदूवादी संगठनों की गुंडागर्दी के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में बजरंग दल के लोगों पर दो युवकों की सरेआम पिटाई का आरोप है, जबकि दूसरा मामला भाजपा के सांसद से जुड़ा हुआ है। सासंद पर आरोप है कि उन्होंने एक शख्स के साथ मारपीट की है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खुलकर खड़ी हो गई है। पार्टी ने केजरीवाल पर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये नकद लेने के आरोप को बड़ी साजिश का हिस्सा करार दिया है।
महाराष्ट्र में दूसरे राज्य से आने वाले लोगों पर लगातार निशाना साधने वाली शिवसेना ने इस बार राज्य के शहरों के स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ जाने का ठीकरा भी इसी समुदाय पर फोड़ दिया है। वैसे पार्टी ने इस रैंकिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।
दिल्लीा पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में भारतीय जनता पार्टी के गुजरात से लोकसभा सांसद केसी पटेल को फंसाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गाजियाबाद स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
उत्तर प्रदेश में बरेली से भाजपा विधायक केसर सिंह और बाराबंकी से भाजपा सांसद प्रियंका रावत पर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हालांकि इन भाजपा नेताओं को अधिकारियों के साथ सही ढंग से बर्ताव करने की नसीहत दे दी है।