Advertisement

Search Result : "संघर्ष समाप्त"

कश्मीर में हिंसक संघर्षों के बाद अतिरिक्त बल तैनात

कश्मीर में हिंसक संघर्षों के बाद अतिरिक्त बल तैनात

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद घाटी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है। मुठभेड़ के विरोध में अलगाववादियों ने आज कश्मीर में बंद की मांग की है। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, प्रशासन ने एहतियातन घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दिया है।
निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते

निक्की हेली बोलीं, भारतीय संघर्ष से पीछे नहीं हटते

संयुक्त राष्‍ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली भारतीय मूल का होने को लेकर गर्व महसूस किया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय बिरले ही संघर्ष से पीछे हटते पाए जाते हैं।
एमसीडी में जीते तो आवासीय संपत्ति पर टैक्स खत्मः केजरीवाल

एमसीडी में जीते तो आवासीय संपत्ति पर टैक्स खत्मः केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतती है तो आवासीय मकानों पर लगने वाले संपत्ति कर को खत्म कर दिया जाएगा और साथ ही इस श्रेणी का बकाया कर माफ भी कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि भवन कर राजस्व का मुख्य श्रोत होता है इसलिए इसे व्यवसायिक भवनों पर जारी रखा जाएगा।
फडनवीस ने डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की

फडनवीस ने डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने आज राज्य में रेजिडेंट डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार अस्पतालों में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी खत्म

मणिपुर में आर्थिक नाकेबंदी खत्म

मणिपुर में करीब पांच माह से जारी यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) की आर्थिक नाकेबंदी आज मध्यरात्रि से समाप्त हो गई है। केंद्र, राज्य सरकार और नगा समूहों की बातचीत के बाद एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है।
जाट आंदोलनकारियों ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम रद्द किया

जाट आंदोलनकारियों ने दिल्ली कूच का कार्यक्रम रद्द किया

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने जाट आरक्षण की मांग को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच समझौता वार्ता सफल होने के बाद दिल्ली कूच का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।
जीडीपी पर नोटबंदी का असर समाप्त, महंगाई बढ़ने की आशंका: आरबीआई

जीडीपी पर नोटबंदी का असर समाप्त, महंगाई बढ़ने की आशंका: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटबंदी के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका जताते हुए डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाए जाने की आवश्यकता पर आज बल दिया। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने कहा है कि अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी का जो अस्थायी प्रतिकूल असर था वह काफी हद तक कमजोर पड़ चुका है।
कालाजार, फाइलेरिया, कुष्ठ तथा खसरा समाप्त करने के लिए विशेष कार्य योजना

कालाजार, फाइलेरिया, कुष्ठ तथा खसरा समाप्त करने के लिए विशेष कार्य योजना

देश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आज पेश केंद्रीय बजट में 2017 तक कालाजार, फाइलेरिया 2018 तक कुष्ठ तथा 2020 तक खसरा समाप्त करने के लिए कार्य योजना पेश करने के साथ झारखंड और गुजरात में दो नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।
ब्राजील की जेल में हुए खूनी संघर्ष में 26 की मौत

ब्राजील की जेल में हुए खूनी संघर्ष में 26 की मौत

ब्राजील की जेल में संदिग्ध गिरोह के सदस्यों के बीच खूनी झड़प में 26 कैदी मारे गए। मरने वालों में से ज्यादातर कैदियों के सिर काट दिए गए हैं। यह खूनी संघर्ष शनिवार की रात ब्राजील के उत्तर-पूर्वी राज्य रियो ग्रांदे दो नोर्ते की अलकाउज जेल में शुरू हुआ।
श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

श्रीलंका का संघर्ष जारी, दक्षिण अफ्रीका जीत से पांच विकेट दूर

तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा और बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के दो-दो विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों के जुझारूपन दिखाने के बावजूद पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज जीत की अपनी उम्मीद मजबूत कर दी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement