किसी भी सभ्य समाज में बंधुआ मजदूरी एक कलंक है। भारत में लंबे समय से यह बुराई कायम रही है और इस खत्म करने के सरकारों के तमाम दावों के बावजूद कई जगह यह अब भी बदस्तूर जारी है।
‘भारत में वर्ष 2014 के बाद नाटकीय रूप से घृणा अपराधों, सामाजिक बहिष्कार और जबरन धर्मांतरण बढ़ गया है जिससे धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों और दलितों को भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।’ अमेरिका की एक स्वतंत्र संस्था ने अपनी 22 पेजी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री एंव चरमपंथी नेता गुलबुद्दीन हेक्मतयार का नाम आतंकवादियों की सूची से हटा दिया है। इसके बाद इस चरमपंथी नेता के ऊपर से संपत्ति के इस्तेमाल, यात्रा और हथियार रखने पर लगाया गया प्रतिबंध भी समाप्त हो गया है।
चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के नेता मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल कराने की भारत की कोशिश को रोकने को लेकर भारत द्वारा लगाए गए दोहरे मापदंड के आरोपों को असत्य बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने मामले पर फैसला करने में एक उचित, वस्तुनिष्ठ और पेशेवर रुख अपनाया।
भारत की उम्मीदों को झटका देते हुए चीन ने अंतत: जैश ए मोहम्मद प्रमुख और पठानकोट हमले के षडयंत्रकर्ता मसूद अजहर का नाम संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकियों की सू़ची में शामिल करने के प्रस्ताव को आज अवरूद्ध कर दिया। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने चीन पर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि वैश्विक संस्था समस्याओं को सुलझाने के बजाय उन्हें पैदा कर रहा है। ट्रंप ने फ्लोरिडा में बताया किसंयुक्त राष्ट्र में इतनी अधिक क्षमताएं हैं लेकिन वह अपनी क्षमताओं का पूर्ण इस्तेमाल नहीं कर रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को देश को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नोटबंदी पर विपक्ष के सवालों के जवाब दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्र के नाम उनका संबोधन शाम साढ़े सात बजे प्रसारित होगा।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच हालिया महीनों में नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों से वार्ता के जरिए आपसी मतभेद सुलझाने एवं संयम बरतने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र के निवर्तमान :निवर्तमान: महासचिव बान की मून ने सभी देशों का आवान कर कहा है कि वह मानव तस्करी के मामलों की जांच करें और उन पर अभियोग चलाएं। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे लोगों में सर्वाधिक संवेदनशील और पीडि़त महिलाएं, बच्चे और शरणार्थी हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले पर पीछे नहीं हटने पर जोर देते हुए दुनिया के नेताओं से अपील की है कि वे पेरिस में हुए ऐतिहासिक समझौते का समर्थन और पालन करें।