बनारस शहर का अपना मिजाज है। भोले की भांग है तो गंगा की निर्मलता भी। इस शहर के मिजाज में ही है, संस्कृति। इस शहर के लिए व्योमेश शुक्ल बहुत जाना पहचाना नाम है। रंगकर्मी, कवि, लेखक व्योमेश की टोपी में एक और पंख लगने जा रहा है। उनकी कविताएं अमेरिका के फिलाडेल्फिया के एक पार्क में बन रही दीवार पर अंकित होंगी।
गोवा के पणजी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक सिद्धार्थ कुनकलिनकर ने आज विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इससे मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए इस सीट से उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। कुलकलिनकर ने विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत को अपना इस्तीफा सौंपा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सिफारिश पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री शारदा प्रताप शुक्ला को आज राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ-साथ सपा से भी निकाल दिया गया।