पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं का रेप होने से जुड़ी विवादास्पद बयान के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली को भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह लॉकेट चटर्जी को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया है।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
सीबीआई के शिकंजे में फंसे आरजेडी सु्प्रीमो लालू यादव के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर सामने आई है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने आज उनके पक्ष्ा में बयान देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भ्ाी निशाना साधा है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम लदूना में एक महिला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की गाड़ी के सामने आत्महत्या करने की गुहार लगा सरकार और प्रशासन को हैरत में डाल दिया.
बिहार सीएम नीतीश कुमार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे किसान आंदोलनों को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने किसानों के लिए राष्ट्रीय नीति नहीं बनाने जाने को लेकर मोदी सरकार पर जमकर आलोचना की । इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की राष्ट्रपिता गांधी पर की गई टिप्प्णी पर भी चुटकी ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने आज ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को हराकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पर अपनी जगह बना ली है। कुल 33 वोटों की गणना में सीपी जोशी को 19 जबकि रूचिर मोदी को कुल 14 वोट मिले।
आंध्र प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा है कि बलात्कारियों की चमड़ी उधेड़ दी जानी चाहिए और उनका सड़क पर जुलूस निकालना चाहिए। बलात्कार पीड़िताओं से मिलकर भावुक हुईं आयोग की अध्यक्ष नन्नापनेनी राजकुमारी ने यह बयान दिया है।