Advertisement

Search Result : "सोमनाथ से अयोध्या"

मंदिर निर्माण जरूरी पर बलपूर्वक कुछ नहीं होगाः स्वामी

मंदिर निर्माण जरूरी पर बलपूर्वक कुछ नहीं होगाः स्वामी

दिल्ली विश्वविद्यालय में राम मंदिर के निर्माण पर आयोजित सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कोई भी कार्य बलपूर्वक या कानून के खिलाफ नहीं किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के जारी विरोध के बीच स्वामी ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमारी संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए जरूरी है और जब तक इसका निर्माण नहीं होता है तब तक हम इसे नहीं छोड़ेंगे।
सोशल मीडिया पर सिंघल को भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर सिंघल को भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर उन्हें और शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को एक साथ याद किया गया। गौरतलब है कि आज ही के दिन बाल ठाकरे का भी मुंबई में निधन हो गया था। ट्विटर के जरिये अशोक सिंघल को भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि दी-
सोमनाथ भारती को मिली जमानत

सोमनाथ भारती को मिली जमानत

घरेलू हिंसा और पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार आप विधायक और पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को अदालत ने आज जमानत दे दी। भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने यह मामला दर्ज कराया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने कहा, जमानत याचिका मंजूर की जाती है। अदालत ने कल जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
भारती की जमानत याचिका खारिज, करना पड़ा सरेंडर

भारती की जमानत याचिका खारिज, करना पड़ा सरेंडर

विवादों में घिरे आप विधायक सोमनाथ भारती सुप्रीम कोर्ट से किसी प्रकार की राहत पाने में आज नाकाम रहे। कोर्ट ने उन्हें घरेलू हिंसा एवं हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। भारती की पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा एवं हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ भारती आज देर शाम पुलिस के सामने आत्‍म समर्पण कर दियाा है।
शर्मिंदा कर रहे हैं सोमनाथ, सरेंडर करें: केजरीवाल

शर्मिंदा कर रहे हैं सोमनाथ, सरेंडर करें: केजरीवाल

आप विधायक सोमनाथ भारती को कड़ा संदेश देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पार्टी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गए हैं और उन्हें आत्मसमर्पण कर पुलिस के साथ सहयोग करना चाहिए।
अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

अयोध्या बनी मिसाल, ईद पर गौमांस से पाबंदी हटाई

देश के विभिन्न हिस्सों में मांस की बिक्री जहां प्रतिबंधित कर दी गई है, वहीं तीर्थनगरी अयोध्या ने ईद के दौरान यह पाबंदी हटाकर मिसाल कायम की है। इस देवनगरी में अमूमन सालभर गोकशी और मांस बिक्री पर प्रतिबंध रहता है लेकिन ईद के मौके पर इस बार तीन दिन के लिए मांस की बिक्री से प्रतिबंध हटा दिया गया है।
घरेलू हिंसा केस: सोमनाथ भारती पर गिरफ्तारी का खतरा

घरेलू हिंसा केस: सोमनाथ भारती पर गिरफ्तारी का खतरा

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को घरेलू हिंसा के एक मामले में अग्रिम जमानत देने से इन्‍कार कर दिया है जिसके बाद कभी भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। दिल्‍ली पुलिस भारती के घर पहुंच चुकी है। लेकिन बताया जाता है कि इस वक्‍त भारती अपने घर पर मौजहूद नहीं हैं।
घरेलू हिंसा: सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर

घरेलू हिंसा: सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली पुलिस ने राज्य के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हमें दो पुलिस तो रात में घूम सकेंगी खूबसूरत महिलाएं: सोमनाथ भारती

हमें दो पुलिस तो रात में घूम सकेंगी खूबसूरत महिलाएं: सोमनाथ भारती

सोमनाथ भारती ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार को पूरी आजादी दे दी जाए तो खूबसूरत महिलाएं बिना किसी डर के आधी रात के बाद भी बाहर जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह सुरक्षित दिल्ली प्रदान करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement