शाहरुख खान ने अपकमिंग मूवी ‘जब हैरी मेट सेजल’ के 36 सेकेंड के इस तीसरे मिनी ट्रेलर को अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से पोस्ट किया है।
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा नेताओं की आपस में जमकर बहस हुई। दिलचस्प बात यह है कि यह वाकया भी तब हुआ जब 'सबका साथ, सबका विकास' कार्यक्रम में दोनों नेता शिरकत करने पहुंचे थे।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद अब 'दंगल' की घाकड़ गर्ल फातिमा सना शेख लोगों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं। फातिमा को रमजान के दौरान स्विमसूट पहनने के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।
स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग यह नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों रूस के दौरे पर हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ अजीबोगरीब वाकया हुआ। एनबीसी की रिपोर्टर ने मोदी से पूछा, “क्या आप ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं?” इस सवाल पर पीएम मोदी तो हंस दिए लेकिन सोशल मीडिया पर लोग चटकारे ले रहे हैं।
देश में आए दिनों सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर मरीजों को रही परेशानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक के सरकारी अस्पताल का भी है, जहां अव्यवस्था के कारण एक पत्नि अपने बीमार पति को घसीटने पर मजबूर हुई।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक स्कूली छात्रा के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आये दिन छोटे बच्चों के कई अनोखे कारनामों से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है, जिसने सिर्फ डॉक्टरों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस वीडियो में पैदा होते ही एक बच्चा चलने की कोशिश कर रहा है।
”ना भय, ना भ्रष्टाचार" के नारे के साथ उत्तराखंड की सत्ता में आई भाजपा के एक विधायक लोक निर्माण विभाग के एक अफसर के लिए मुसीबत बन गए हैं। दहशत में अफसर ने आला अधिकारियों को पत्र भेजकर तबादला करने की गुहार लगाई है।