Advertisement

Search Result : "हत्यारा पिता"

बुरहान वानी के पिता ने कहा, रविशंकर के आश्रम इलाज के लिए गया

बुरहान वानी के पिता ने कहा, रविशंकर के आश्रम इलाज के लिए गया

हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवादी बुरहान वानी के पिता और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के बीच बेंगलुरु में श्रीश्री के आश्रम में मुलाकात हुई। जम्मू कश्मीर में 8 जुलाई को भारतीय सैन्य बलों द्वारा आतंकवादी बुरहान वानी मार गिराया गया था, जिसके बाद से कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का दौर कायम है।
अब कोई नहीं कहेगा कि लड़कियां कुश्ती लड़ती अच्छी नहीं लगती : साक्षी के पिता

अब कोई नहीं कहेगा कि लड़कियां कुश्ती लड़ती अच्छी नहीं लगती : साक्षी के पिता

रियो ओलंपिक में भारत को पहला तमगा दिलाने वाली साक्षी मलिक के अखाड़े में उतरने के फैसले पर बिरादरी के लोगों का विरोध झेलने वाले उनके पिता सुखबीर मलिक का सीना आज फख्र से चौड़ा है और उन्होंने कहा कि अब उनसे कोई नहीं कहेगा कि लड़कियां पहलवानी करती अच्छी नहीं लगतीं। साक्षी की उपलब्धि अन्य लड़कियों के लिए प्ररेणा बनेगी।
अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी सैनिक के माता पिता के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हुए शहीद हुए एक सिख मरीन के परिजनों ने कहा है कि वे डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से आहत हैं और यह राजनीतिक खेल खेलने के समान है।
दिवंगत मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता पर हमला बोल चौतरफा घिरे ट्रंप

दिवंगत मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता पर हमला बोल चौतरफा घिरे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में मारे गए मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता को फटकारते हुए कहा कि उन्होंने हजारों रोजगारों का सृजन किया है और सवाल उठाया कि क्या सैनिक की मां को कभी बोलने की भी इजाजत दी जाती है। सैनिक के पिता ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया है।
फीस का तगादा : शिक्षिकाओंं ने पिता से की मारपीट, 9 वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

फीस का तगादा : शिक्षिकाओंं ने पिता से की मारपीट, 9 वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

सबको शिक्षा का अधिकार की मुहिम को गाजियाबाद में करारा झटका लगा है। यहां एक छात्रा ने इसलिए फांसी लगा खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके माता-पिता स्कूल की फीस नहीं चुका पा रहे थे। फीस लेने उसके घर पहुंची शिक्षिकाओं के दुर्व्‍यवहार और पिता की पिटाई से दुखी होकर नौंवी कक्षा की छात्रा ने अपना जीवन ही खतम कर दिया।
कंदील बलोच के पिता बोले, बेटे को देखते ही गोली मार देनी चाहिए

कंदील बलोच के पिता बोले, बेटे को देखते ही गोली मार देनी चाहिए

पाकिस्तान में मॉडल कंदील बलोच की उसके छोटे भाई वसीम ने हत्‍या कर दी थी। उसके पिता को अपनी बेटी को नहीं बचा पाने का मलाल है। पिता का कहना है कि उनके बेटे को देखते ही 'गोली मार' देनी चाहिए। वसीम कह चुका है कि उन्होंने अपनी बहन को गला घोंटकर मार डाला।
सलमान को क्रिकेटर बनाना चाहते थे उसके पिता

सलमान को क्रिकेटर बनाना चाहते थे उसके पिता

सुपर स्टार सलमान खान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान उन्हें देश के लिए क्रिकेट खेलते हुये देखना चाहते थे। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म सुल्तान में एक पहलवान की भूमिका निभाने वाले सलमान ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को उनका कोच बनाया गया था और उन्होंने उनके पिता से कहा था कि क्रिकेट के मैदान में उनका भविष्य उज्जवल है।
तीसरी कक्षा से ही हिंसक था ओरलैंडो का बंदूकधारी

तीसरी कक्षा से ही हिंसक था ओरलैंडो का बंदूकधारी

ओरलैंडो के नाइटक्लब में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी के स्कूल के रिकॉर्ड की जांच में पाया गया है कि महज तीसरी कक्षा में वह अकसर सेक्स और हिंसा की बातें करता था। हाईस्कूल पूरा होने से पहले उसे लड़ाई-झगड़ा करने और सहपाठियों को चोट पहुंचाने समेत कई गलतियों की वजह से कुल 48 दिन के लिए निलंबित भी किया गया था।
शीर्ष अदालत बोली, मांं-बाप के हमलावरों पर बच्‍चों का बल प्रयोग हो सकता है कानूनी

शीर्ष अदालत बोली, मांं-बाप के हमलावरों पर बच्‍चों का बल प्रयोग हो सकता है कानूनी

उच्चतम न्यायालय ने माता-पिता को पीटने वाले पड़ोसियों पर हमला करने के आरोपी दो भाइयों को बरी करते हुए कहा कि अगर बच्चे अपने माता-पिता पर हमला होते हुए देखते हैं तो बल का प्रयोग कानूनी हो सकता है।
केरल में दलित युवती का हत्यारा गिरफ्तार

केरल में दलित युवती का हत्यारा गिरफ्तार

केरल में कोच्ची के पास पेरुम्बावूर में, दलित युवती जिषा (कानून की छात्रा) के हत्यारे को पुलिस ने घटना के डेढ़ महीने के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 28 अप्रैल की शाम को यह निर्मम हत्या हुई थी। अपराधी की गिरफ्तारी नहीं होने पर यह सनसनीखेज घटना विधानसभा चुनाव का एक बड़ा मुद्दा बन गई थी और चुनाव परिणाम को कुछ हद तक प्रभावित भी किया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement