राजस्थान सरकार ने बीकानेर जिले के नोखा स्थित एक शिक्षण संस्थान की छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले की सीबीआई से जांच कराने की सिफारिश करने का निर्णय किया है।
अमेरिका के न्यूजर्सी में गोलीबारी की एक घटना में रटगर्स यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के 21 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और अपार्टमेंट में उसके साथ एक ही कमरे में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। यूपी पुलिस ने दावा किया है कि घरेलू विवाद की वजह से अहमद की हत्या की गई।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के दुबराजपुर क्षेत्र में कथित तौर पर कांग्रेस और माकपा के समर्थकों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। यहां सोमवार को मतदान होना है।
कट्टरपंथी इस्लाम के आलोचक कानून के एक छात्र को धारदार हथियारों से लैस आतंकवादियों ने मार दिया। घटना बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई। मुस्लिम बहुल देश में धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों और कार्यकर्ताओं पर हमलों की कड़ी में यह ताजा घटना है।
दादरी में गोमांस खाने को लेकर हुई हत्या मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के मुद्दे पर महीनों से हीलाहवाली कर रही उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कहा कि यदि इलाहाबाद उच्च न्यायालय को लगे कि सीबीआई जांच प्रासंगिक है तो वह अदालत के आदेश का पालन करेगी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 25 साल पहले हुई फर्जी मुठभेड़ में दस सिख तीर्थयात्रियों की हत्या के लिए आज 47 पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में तैनात एक अधिकारी की कल देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हैदराबाद के दौरे पर गए जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार के ऊपर एक कार्यक्रम के दैरान जूता ऊछाला गया। एक संगोष्ठी के दौरान जिस समय कन्हैया सभा को संबोधित करने वाले थे उसी समय यह घटना घटी। हालांकि जूता कन्हैया को नहीं लग कर उनतक पहुंचने से पहले ही गिर पड़ा।
ब्रुसेल्स में खुद को उड़ाने वाले दो फिदायिन हमलावरों की शिनाख्त करने के साथ ही एयरपोर्ट पर धमाके के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोल्जियम मीडिया ने खबर दी है कि पुलिस ने ब्रुसेल्स हवाईअड्डे पर घातक हमले के मुख्य आरोपी नाजिम लाचरोई को गिरफ्तार करने के साथ ही दो अन्य फिदायिन हमलावरों की भी पहचान कर ली है। बेल्जियम पुलिस के अनुसार दोनों आपस में भाई थे, जिनकी तलाश पेरिस हमले के मुख्य संदिग्ध सालेह अब्देलसलाम से संबंधों को लेकर की जा रही थी।