रूस ने दर्शकों के भारी समर्थन के बीच बुधवार को कजान में विश्व तैराकी चैंपियनशिप में चार गुणा 100 मीटर मिश्रित मेडले रिले में नया रिकाॅर्ड बनाया लेकिन अमेरिका चंद मिनट में ही उससे बेहतर समय निकालकर विश्व रिकाॅर्ड अपने नाम लिखवा दिया।
जापान से चला सौर ऊर्जा से संचालित विमान पांच दिन तक प्रशांत महासागर की रिकॉर्ड यात्रा करते हुए शुक्रवार को हवाई में उतरा। विमान चालक आंद्रे बोर्शबर्ग और उनका एक सीट वाला विमान होनोलुलु के पास एक छोटे से हवाई अड्डे कलेलो पर उतरा।
गोलकीपर सविता ने विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम किया जिससे भारतीय महिला हाकी टीम ने विश्व लीग सेमीफाइनल्स के पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को।-0 से हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी।
इस्लामिक स्टेट पश्चिम एशिया में फैली अशांति का एक अंग है जहां राज्य विखंडित हो चुके हैं तथा भविष्य में राज्य के स्वरूप को आकार देने और क्षेत्रीय व्यवस्था कायम करने के लिए गैर सरकारी ताकतों के बीच भारी लड़ाई चल रही है। इसने अपनी पहली सालगिरह का जश्न तीन महाद्वीपों में नरसंहार कर मनाया है।
साड़ी हर स्त्री की प्रिय वस्तु में से एक है। शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे साड़ी से प्रेम न हो। अब यही साड़ी कुछ महिलाओं का जीवन भी संवार रही है। अमेरिका की एक डिजाइनर ने पुरानी जरी की साड़ी से पश्चिम बंगाल और बिहार की सेक्स वर्कर के जीवन में जरी की चमक भर दी है।
मिस्र में अशांत सिनाई प्रायद्वीप में आईएस के हथियारबंद आतंकवादियों ने बुधवार को विभिन्न सैन्य चौकियों पर तीन आत्मघाती बम हमलों समेत एक साथ कई हमले किए जिनमें मिस्र के कम से कम 60 जवान मारे गए। यह इलाके में अब तक हुए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
रमजान का महीना है और पुरानी दिल्ली की संकरी गलियों से आती लजीज पकवानों की खुशबू लोगों को अपनी ओर खींच रही है। पकवानों की यह खुशबू रोजेदारों के साथ साथ पर्यटकों को भी दिल्ली की एक ऐतिहासिक यात्रा पर ले जाती है जहां उनका साक्षात्कार मुगलकालीन के व्यंजनों से हो रहा है।
वर्ष 2008 की वैश्विक मंदी की सटीक भविष्यवाणी करने वाले अर्थशास्त्री और आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी है कि विश्व अर्थव्यवस्था के सामने 1930 जैसी महामंदी का खतरा पैदा हो सकता है।
कला विद्यार्थी एक मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे और नई बातें सीखेंगे। इन कलाकारों को 12वें रेसीडेंसी कार्यक्रम के लिए चुना गया है।