अब किसान किसान आंदोलन की आग हरियाणा पहुंच गई है। आज हरियाणा में कांग्रेस किसानों के मसले पर महापंचायत करेगी, तो वहीं कई संगठनों ने हाईवे जाम का ऐलान किया है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधानसभा सीट समेत 6 विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम सील करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इससे पहले विकासनगर विधानसभा के सभी ईवीएम सील करने का आदेश दिया गया था।
रातो रात बड़े फैसले लेने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वीआईपी राज को खत्म किया, उन्होंने लालबत्ती संस्कृति को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि बिजली सुधार के लिए कार्यक्रम में तेजी लाएंगे और 15 जून तक यूपी की सभी सड़कें गढ्ढा मुक्त बनाएंगे।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
यूपी के चुनाव नतीजे में हर जगह भाजपा का भगवा लहरा रहा है। भाजपा के नंबर दो नेता राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी भाजपा बाजी मार ली है। भाजपा को ऐसी जीत मिली है जिसकी उम्मीद बहुतों को नहीं थी।