बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज बिलकिस बानो केस में अपना निर्णय सुना दिया है। हाइकोर्ट ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए 11 आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया।
दिल्लीा पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में भारतीय जनता पार्टी के गुजरात से लोकसभा सांसद केसी पटेल को फंसाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को गाजियाबाद स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया।
भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रविवार रात हमला हुआ। हमले में मनोज तिवारी के स्टाफ के दो लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान मनोज तिवारी घर पर मौजूद नहीं थे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट लूट की जानकारी दी है।
अमेरिका में एक भारतीय नागरिक को भेदिया कारोबार और किसी प्रौद्योगिकी कंपनी के अधिग्रहण से जुड़ी एक निजी कंपनी की गोपनीय जानकारियों का इस्तेमाल कर हजारों डॉलर की रकम हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकवादियों को आज पांच राज्यों की पुलिस टीमों ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पांच राज्यों की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आज अलग-अलग स्थानों से चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है।
जीटीबी अस्पताल परिसर में चल रहे यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस (यूसीएमएस) ने रैगिंग मामले में एमबीबीएस के पांच छात्रों को एक महीने के लिए कक्षा से और छह महीने के लिए हॉस्टल से निकाल दिया है। साथ ही उन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इसे रैगिंग की बजाय अनुशासनहीनता माना है।
भारत में भगोड़ा घोषित विजय माल्या को धोखाधड़ी के आरोपों में नयी दिल्ली के प्रत्यर्पण आग्रह पर मंगलवार को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चंद घंटे बाद उसे जमानत मिल गई। शराब कारोबारी माल्या भारत में रिण डिफॉल्ट मामले में वांछित है।
जम्मू-कश्मीर में हिंसक भीड़ और सुरक्षाबलों के वायरल वीडियो ने मुख्यमंंत्री महबूबा मुफ्ती की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन घटनाओं पर उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। इस बीच, सीआरपीएफ के जवानों के साथ बदसलूकी के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धर्मांतरण कराने वाले तीन ईसाईयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस ने इन तीनों ईसाईयों को गिरफ्तार किया है।