भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 183 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में जारी मतदान के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार की जीत की उम्मीद जताई है।
चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान की जीत के बाद 15 लोगों पर कथित रूप से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और पटाखे फोड़ने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने राजद्रोह मामला दर्ज किया था। अब तीन दिन बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने राजद्रोह का आरोप वापस ले लिया है।
श्रीलंका में मूसलाधार बारिश के बाद आई भारी बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 91 लोगों के मरने जबकि 110 लोगों के लापता होने की खबर है। साल 1970 के बाद यह अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा है। श्रीलंका में तुरंत राहत पहुंचाने के लिए आईएनएस किर्च को कोलंबो की ओर रवाना कर दिया गया है।
केन्द्र में अपने तीन साल पूरे करने जा रही भाजपा जहां जश्न की तैयारी में है, वहीं आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ ट्विटर वार छेड़ दिया है। आज सुबह से ही ट्विटर पर आप ने भाजपा को कई मोर्चों पर घेरने की कोशिश की है।
चमोली जिले के जोशीमठ में हाथी पर्वत पर भूस्खलन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में सैकड़ों जाने जा सकती, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दुर्घटना टल गई। एसपी चमोली तृप्ती भट्ट की देखरेख में यहां बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।
टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात ने 2 विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं। सुरेश रैना 36 और दिनेश कार्तिक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब गुजरात लायन्स जीत से कुछ ही रनों की दूरी पर है। ऐसे् में पंजाब इलेवन की उम्मीदों को झटका लगता दिखाई दे रहा है।