रवींद्र जडेजा ऑलराउंडरों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। 438 प्वाइंट के साथ उन्होंने बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है।
एक भारतीय नागरिक के रूप में अदनान सामी का यह पहला प्रोजेक्ट होगा। सामी, राव और सप्रू एक दशक से भी ज्यादा समय से दोस्त हैं और पिछली बार फिल्म ‘लकी.. नो टाइम फॉर लव’ में तीनों ने साथ काम किया था।
इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर आज नवीं मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं। 23 साल के इस सुपरस्टानर का नाम दुनियाभर में मशहूर है और करोड़ों फैन्सा उनके दीवाने हैं। जस्टिन बीबर सिर्फ एक चार्ट टॉपिंग आर्टिस्ट ही नहीं हैं बल्कि वे एक बहुत बड़े स्टार हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा है।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत और पूजा भट्ट के बाद अब मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी सोनू निगम का समर्थन किया। दरअसल, सोनू निगम ने एक के बाद एक ट्वीट कर लाउडीस्पीकरों का इस्तेमाल धार्मिक उपदेश देने और मस्जिदों, मंदिरों व गुरद्वारों से लाउडीस्पीकरों के जरिए सुनाई जाने वाले प्रार्थनाओं को गुंडागर्दी करार दिया था।
आस्ट्रेलिया के शान टैट ने अपने चोटों से भरे करियर को अलविदा कह दिया। उन्हें लगता है कि अब उम्र उन पर हावी होने लगी है। दुनिया के तेज गेंदबाजों में से एक टैट ने आस्ट्रेलिया के अंतिम मैच जनवरी 2016 में खेला था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें महसूस होने लगा है कि उम्र का असर उनके शरीर पर हो रहा है।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
शीर्ष आईएएस अधिकारी अनिल बैजल को आज दिल्ली का अगला उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। नजीब जंग के एकाएक इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है। 1969 बैच के आईएएस अधिकारी बैजल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के अधीन केंद्रीय गृह सचिव थे और साथ ही अन्य मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
युद्ध और भुखमरी के हालात से बचने के लिए यूरोपीय देशों में पनाह की आस में भूमध्य सागर पार करने की कोशिश में लगातार प्रवासियों की जान जा रही है। ताजा घटना में इटली पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे लीबिया के कई लोग भूमध्य सागर में हादसे का शिकार हो गए। इतावली नौसेना ने अब तक 45 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं जिनकी मौत डूबने से हो गई। इस सागर में हाल में हुई तीसरी बड़ी त्रासदी में अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं।