Advertisement

Search Result : "Akhilesh Tripathi"

विद्या बालन करेंगी समाजवादी पेंशन योजना का प्रचार

विद्या बालन करेंगी समाजवादी पेंशन योजना का प्रचार

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का बखान अब मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन करेगी। बालन समाजवादी पेंशन योजना का पूरे-प्रदेश में प्रचार करेगी और बताएगी की किस प्रकार से इस योजना से लोगों का जीवन स्तर सुधरा है।
अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए 8.78 करोड़, शिवपाल ने नहीं ली मनी

अखिलेश के मंत्रियों ने पॉकेट मनी में उड़ाए 8.78 करोड़, शिवपाल ने नहीं ली मनी

उत्‍तर प्रदेश में मंत्रियों का कोई जवाब नहीं। यहां की अखिलेश सरकार के मंत्रियों ने पॉकेट मनी के नाम पर 8.78 करोड़ रुपए उड़ा दिए हैं। चार साल के दौरान इसमे से सबसे ज्यादा खर्च अरुण कुमार कोरी और आजम खां ने किया है। एक तरफ जहां दोनों ने पॉकेट मनी के नाम पर सरकार के 22.93 लाख और 22.86 लाख खर्च किए वहीं सपा अध्‍यक्ष मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई यानी अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने पॉकेट मनी के नाम पर एक पैसा नहीं लिया।
नीतीश को बुद्धिजीवियों का सहारा

नीतीश को बुद्धिजीवियों का सहारा

प्रोफेसर रघुवंश की पुस्तक हम भीड़ के लोकार्पण में दिल्ली आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने सियासी बोलों की कोई कमी नहीं रखी। समाजवादी रघुवंश के बहाने उन्होंने अपने आपातकाल के किस्से सुनाए और भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा पर भी कटाक्ष किया। नीतीश ने कहा, ‘यह देख कर अच्छा लग रहा है कि जो लोग तिरंगा को मानते भी नहीं थे वे ही लोग अब तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।’
राखी बंधवाने शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश

राखी बंधवाने शिवपाल के घर पहुंचे अखिलेश

रक्षाबंधन पर उत्‍तर प्रदेश की सियासत के अनोखे रंग देखने को मिले। राजनैतिक अनबन के बीच मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव बंधन के इस पर्व में अपने चाचा और सरकार में मंत्री शिवपाल यादव के घर पहुंचे।
अखिलेश का तंज : भाजपा कहे तो हम गाय को पेंशन देना शुरू कर दें

अखिलेश का तंज : भाजपा कहे तो हम गाय को पेंशन देना शुरू कर दें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित गोरक्षकों की निंदा किए जाने केे बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीएम मोदी गाय का मामला लाकर विकास की बहस को नजरअंदाज कर रहे हैंं।
अगर आजम खान की बेटी होती तो क्या वे ऐसा बयान देते : पीड़ित परिजन

अगर आजम खान की बेटी होती तो क्या वे ऐसा बयान देते : पीड़ित परिजन

यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री आजम खान बुलंदशहर गैंगरेप पर बयान देकर विवादों में आ गए हैं। आजम खान ने इस बलात्‍कार की घटना को राजनीतिक साजिश करार दिया है। जिसके बाद आजम पर निशाना साधा जा रहा है। पीड़ित परिवार ने भी आजम के इस बयान को हताश करने वाला बताया है।
सीएम मुखड़े पर हिचकिचाहट, दिल्‍ली-बिहार की तरह यूपी में भी न पिट जाएं

सीएम मुखड़े पर हिचकिचाहट, दिल्‍ली-बिहार की तरह यूपी में भी न पिट जाएं

नरेंद्र मोदी 2014 के लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बन गए लेकिन अभी भी राज्‍यों के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पीएम मोदी और उनकी भाजपा खुलकर सामने आने में हिचकिचाती है। जब आप देश जीत लेते हैं तो आपको राज्‍यों को जीतना और आसान हो जाता है। लेकिन भाजपा के साथ ऐसा नहीं है।
आजम खान बोले : कोई मुद्दा मिल नहीं रहा, दंगे कराकर वोट बटोरने की सोच रही भाजपा

आजम खान बोले : कोई मुद्दा मिल नहीं रहा, दंगे कराकर वोट बटोरने की सोच रही भाजपा

उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आज़म खान ने भाजपा पर एक बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने प्रदेश के स्याना में एक समारोह में से इतर पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा पूरे देश का माहौल खराब कर रही है। यूपी में चुनाव के लिए भाजपा को कोई मुद्दा मिल नहीं रहा है। लिहाजा वह यूपी में दंगे कराने की फिराक में है।
मुफ्त धार्मिक यात्रा कराएगी यूपी में समाजवाद का बेड़ा पार

मुफ्त धार्मिक यात्रा कराएगी यूपी में समाजवाद का बेड़ा पार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रदेश में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की थी। इस यात्रा में बुजुर्गों को मुफ्त में देश भर के प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाती है। इस योजना का फल शिवराज को बुजुर्गों ने वोट के रूप में दिया। पिछले साल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेख यादव ने भी समाजवादी श्रवण यात्रा की शुरुआत की थी।
मायावती का वार, चुनाव से पहले भाजपा-सपा सांप्रदायिक दंगे का रच रहे षड्यंत्र

मायावती का वार, चुनाव से पहले भाजपा-सपा सांप्रदायिक दंगे का रच रहे षड्यंत्र

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि सपा और भाजपा की अंदरूनी मिलीभगत के कारण ही साम्प्रदायिक सौहार्द का माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में एक भाजपा विधायक और सपा के एक नेता षड्यंत्र रचने जा रहे हैं कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले साम्प्रदायिक दंगे कराए जाएं, ताकि उसकी आग पूरे प्रदेश में फैल जाए और उसका सियासी फायदा उठाया जा सके।
Advertisement
Advertisement
Advertisement