देशभर में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों से लेकर लोगों के घरों में गजानन का पंडाल सजाया गया है। इस अवसर पर मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ जुटी है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर अस्पताल में एक ओर जहां 79 माताएं अपने 'कान्हा' को खो चुकी हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 'भव्य' स्तर पर कृष्ण्ा जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए हैं।
उड़ीसा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओँ ने अंडे फेंके तथा काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारी मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की मौत से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने उतरे थे। पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर देश की जनता काफी आक्रोशित नजर आ रही है। जवानों के शवों के साथ हुई इस हरकत के बाद गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर अपना गुस्सा निकाला है।