Advertisement

Search Result : "Arrest For Its Employees"

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जद (यू) के पूर्व विधायक ने शराब पी नीतीश के लिए अपशब्द कहे

जद (यू) के पूर्व विधायक ने शराब पी नीतीश के लिए अपशब्द कहे

उन्होंने शराब तो पी ही, नशे की झोंक में ‘अपने नेता’ नीतीश कुमार के लिए जमकर अपशब्द कहे। कोई उनका वीडियो मोबाइल में बना रहा है- इसका होश भी उन्हें नहीं रहा। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बिहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। नाम है- ललन राम। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व विधायक। वे औरंगाबाद से 2010-2015 की अवधि में विधायक रहे।
वेतन वृद्धि : भड़के सरकारी कर्मचारी, हड़ताल पर जाएंगे

वेतन वृद्धि : भड़के सरकारी कर्मचारी, हड़ताल पर जाएंगे

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अपर्याप्त बताते हुए नाखुश 32 लाख केंद्रीय कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। उन लोगों ने 11 जुलाई से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में 23.55 फीसदी की बढ़ोतरी की जा रही है। कर्मचारियों के संगठनों ने इस वृद्धि को अपर्याप्त बताया है।
जानबूझकर टैक्स नहीं देने वालों को गिरफ्तार करें, आयकर विभाग ने अधिकारियों को कहा

जानबूझकर टैक्स नहीं देने वालों को गिरफ्तार करें, आयकर विभाग ने अधिकारियों को कहा

चालाकी दिखाते हुये कर अदायगी से बचने वालों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर आयकर विभाग ने अपने अधिकारियों से कहा कि वे ऐसे आरोपियों को हिरासत में लेने, उनकी जब्त संपत्तियों की नीलामी के प्रावधान का उपयोग करने में हिचकिचाहट नहीं दिखायें।
पाकिस्तान: ओम लिखी चप्पलें बेचने वाला व्यक्ति ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तान: ओम लिखी चप्पलें बेचने वाला व्यक्ति ईश निंदा के आरोप में गिरफ्तार

पाकिस्तान में पवित्र हिंदू शब्द ओम लिखी चप्पलें बेचने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देश के अल्पसंख्यक समुदाय के विरोध के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जूतों को भी जब्त कर लिया।
पुणे के नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कट्टरपंथी डॉक्‍टर गिरफ्तार

पुणे के नरेंद्र दाभोलकर हत्या मामले में कट्टरपंथी डॉक्‍टर गिरफ्तार

सीबीआई ने अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाने वाले तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में पुणे में हुई हत्या के आरोप में हिंदू जनजागृति समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह तावड़े को गिरफ्तार किया है। तावड़े को पनवेल से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया और उसे शनिवार को दोपहर पुणे की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में नीतीश पर युवक ने फेंकी चप्पल

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में नीतीश पर युवक ने फेंकी चप्पल

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने चप्पल फेंकीं। हालांकि चप्पल नीतीश कुमार को नहीं लगी और उनकी बगल में जाकर गिरी। जिसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पांच साल पहले ही शुरू हो जाएगी सेवानिवृ‌त्ति प्रक्रिया

पांच साल पहले ही शुरू हो जाएगी सेवानिवृ‌त्ति प्रक्रिया

सभी केंद्रीय सरकारी विभागों से कहा गया है कि वे अपने सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से पांच साल पहले ही सभी प्रक्रियाओं की जांच पूरी कर ली जाए ताकि पेंशन मामले में उन्हें किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े।
केंद्रीय कर्मी विदेश जा पाएंगे या नहीं, 21 दिन में चल जाएगा पता

केंद्रीय कर्मी विदेश जा पाएंगे या नहीं, 21 दिन में चल जाएगा पता

विदेश जाने वाले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को संबंधित अधिकारियों द्वारा अनुरोध प्राप्त करने के 21 दिन के भीतर अपने फैसले की सूचना देना जरूरी है अन्यथा यह मान लिया जाएगा कि अनुमति दे दी गई है।
धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए आप विधायक मनोज कुमार

धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए आप विधायक मनोज कुमार

आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनोज ‌कुमार पर उनके पूर्व साझेदार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement