बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से क्लीन चिट मिल गई है। अनुष्का पर अवैध इलेक्ट्रिक जंक्शन बॉक्स लगवाने का आरोप था।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह ने टी-20 और चैम्पियन ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन किया है। शानदार गेंदबाजी से खेल प्रेमियों की जुबां पर बुमराह का नाम है, लेकिन उभरते खिलाड़ी के दादा मुफलिसी की जिंदगी जी रहे हैं। वे उत्तराखंड के किच्छा में रहकर टैम्पो चलाने को मजबूर हैं।
इंग्लैंड में होने वाले चौथे आईसीसी महिला विश्व कप से पहले भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज एक रिपोर्टर के लिंग भेदभाव के सवाल पर भड़क उठीं और उन्होंने रिपोर्टर को कुछ ऐसा जवाब दिया जिससे उनकी काफी तारीफ हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'परी' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। अनुष्का ने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के नए प्रोजेक्ट 'परी' पर काम शुरू कर दिया है। इससे पहले अनुष्का ने ‘फिल्लौरी’ में भूतनी का किरदार निभाया था।
केंद्र सरकार ने अब तीन डॉक्युमेंट्री फिल्मों की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि रोहित वेमुला, जेएनयू और कश्मीर के मुद्दे पर बनी इन डॉक्युमेंट्री को सेंसर से राहत नहीं मिली है।
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के बयान से चर्चा में आए राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा ने अब कहा कि मोर को इसलिए राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया, क्योंकि वह ब्रह्मचारी होता है। बिना मैथुन क्रिया के ही मोर आपने आंसुओं से मोरनी को गर्भवती कर देता है।
बाहुबली 2 भले ही कमाई के बॉक्स ऑफिस पर रेकॉर्ड तोड़ती रहे लेकिन गदर निर्देशित करने वाले अनिल शर्मा इसे शिगूफे से ज्यादा कुछ नहीं मानते। उनका मानना है कि भले ही बाहुबली ने पंद्रह सौ करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया हो लेकिन गदर का कोई मुकाबला नहीं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के जलवे का आंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके पास सात लग्जरी कारें हैं। कोहली को ऑडी ने अपनी नई लग्जरी कार 'Q-7 Quattro' भेंट दी है। यह उनकी सातवीं कार होगी। विराट ऑडी के ब्रांड एंबेसेडर हैं।
इस बार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर काफी निराशाजनक है। प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने के बाद उसके लिए अब कुछ खास नहीं बचा है। अहम मैचों में नहीं जीतना खेल का हिस्सा कहा जा सकता है लेकिन उसके लिए अब अंतिम दौर के मैच जीतकर सम्मान बचाना भी आसान नहीं रहा। वह शुक्रवार को पंजाब के दिए 138 रन के लक्ष्य को भी पा नहीं सकी ।