पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। गिल ने दोपहर ढाई बजे दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी आयु 82 वर्ष थी। गिल ने पंजाब में आतंकवाद को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उनके नेतृत्व में 2019 के आम चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
महाराष्ट्र के अमरावती में पुलिस विभाग के आईजी ने व्हाट्सएप के माध्यम से खुदकुशी करने की धमकी दी है। आईजी का धमकी वाला व्हाट्सएप मैसेज पूरे राज्य में वायरल हो रहा है। आईजी ने राज्य के पुलिस महानिदेशक पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।