दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में चोटी काटने की लगभग 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोग अंधविश्वास से भरे हुए हैं और अपने घर में नीम की टहनियां लगाने समेत कई टोटके कर रहे हैं।
गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमले के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ता गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली से लेकर गुजरात तक विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली की एक अदालत की घटना खूब सुर्खियां बंटोर रही है। दरअसल ईडी के वकील ने शब्बीर शाह से पूछा, ‘क्या आप भारत माता की जय बोल सकते हैं?’ तब कोर्ट ने वकील का विरोध करते हुए कहा कि अदालत की कार्यवाही को टीवी चैनल की बहस ना बनाएं।