Advertisement

Search Result : "Election Win"

गोवा चुनाव : टिकट बंटवारे से नाराज हैं भाजपा, कांग्रेस के बड़े नेता

गोवा चुनाव : टिकट बंटवारे से नाराज हैं भाजपा, कांग्रेस के बड़े नेता

गोवा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के टिकट बंटवारे से नाराज दोनों दलों के कुछ बड़े नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है तो कुछ लोगों ने चुनाव प्रचार से हाथ खींच लिए हैं।
उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने की बात को दोहराते हुए कहा कि वे समाजवादी शक्ति की जीत सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।
बच्चों ने पूछा कि क्या ट्रंप की जीत के बाद हमें छोड़ना होगा अमेरिका : बिस्वाल

बच्चों ने पूछा कि क्या ट्रंप की जीत के बाद हमें छोड़ना होगा अमेरिका : बिस्वाल

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद प्रवासियों में व्याप्त डर एवं चिंता को रेखांकित करते हुए ओबामा प्रशासन में कार्यरत भारतीय मूल की एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इस बेचैनी को अपने घर के भीतर महसूस किया है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों ने उनसे पूछा था कि डोनाल्ड ट्रंप की जीत का क्या यह अर्थ है कि हमें देश छोड़ना होगा।
भाजपा गई चुनाव आयोग, राहुल ने ट्वीट किया...डरो मत

भाजपा गई चुनाव आयोग, राहुल ने ट्वीट किया...डरो मत

कांग्रेस का चुनाव चिन्‍ह जब्त करने की मांग करते हुए भाजपा के चुनाव आयोग का रूख करने पर राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि प्रिय भाजपा, डरो मत। दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने एक भाषण के दौरान पार्टी के चिन्‍ह :हाथ: को धार्मिक शख्सियतों से जोड़ कर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, प्रिय भाजपा, डरो मत।
सपा एक्शन में : प्रत्याशियों के चयन और गठजोड़ में व्यस्त

सपा एक्शन में : प्रत्याशियों के चयन और गठजोड़ में व्यस्त

सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच बंद कमरे में चर्चाओं का दौर चला। मसला उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन और कांग्रेस के साथ गठजोड़ की औपचारिकताओं को पूरा करने का था। पहले चरण के चुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्रा भरने की शुरूआत हो चुकी है।
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर निर्णय एक-दो दिन में : अखिलेश

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर निर्णय एक-दो दिन में : अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी :सपा: प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि वह हमेशा अपने पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर चलेंगे और कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एक-दो दिन में निर्णय ले लिया जाएगा।
चुनाव आयोग का आदेश न्यायपूर्ण, कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीद : रामगोपाल

चुनाव आयोग का आदेश न्यायपूर्ण, कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीद : रामगोपाल

समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव धड़े को साइकिल चुनाव चिन्ह प्रदान करने के चुनाव आयोग के आदेश को न्यायपूर्ण करार देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्हें राज्य में चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस के साथ गठबंधन की उम्मीद है।
भाजपा ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

भाजपा ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची का ऐलान कर दिया है, इसके साथ ही पंजाब की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी। उत्तरप्रदेश से पार्टी के प्रमुख उम्मीदवारों में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पार्टी के राष्‍ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा के नाम शामिल हैं।
चिंतन मंथन के बाद उप्र चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

चिंतन मंथन के बाद उप्र चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची जारी

लंबी-लंबी बैठकों, उम्मीदवारों के प्रोफाइल के साथ जूझते हुए आज भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के पहले और दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। दिल्ली में सुबह से ही भाजपा कार्यालय 11 अशोक रोड पर गहमागहमी थी। सूची आने वाली है और कितने बजे आने वाली है बस यही दो प्रश्न हवा में थे। शाम केंद्रीय स्वास्थ्यह मंत्री और भाजपा के नेता जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस में भाग्यशाली उम्मीवारों की सूची जारी की।
नोटबंदी भाजपा का आर्थिक जुआ, यूपी का चुनाव असली परीक्षा: संजय बारू

नोटबंदी भाजपा का आर्थिक जुआ, यूपी का चुनाव असली परीक्षा: संजय बारू

नोटबंदी को भाजपा नीत केंद्र सरकार का आर्थिक जुआ करार देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने कहा कि उत्तर प्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजे इस योजना की सफलता की असली परीक्षा होंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement