नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने गंगा की सफाई को लेकर गुरुवार को एक अहम फैसला सुनाया है। एनजीटी ने साफ कर दिया है कि गंगा के किनारे 100 मीटर तक किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार शाम ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि 'सरकार गणित का ट्यूटर ढूंढ रही है। कृपया जल्द से जल्द पीएमओ में अप्लाई करें।'
पुडुचेरी की उपराज्यिपाल किरण बेदी के काम करने के तरीके का विरोध करते हुए कांग्रेस, द्रमुक, वीसीके ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। पार्टियों ने राज्यपाल के विरोध में साथ देने के लिए व्यापारियों और अन्य से भी अपील की है।
दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। गंगा की सफाई करने को लेकर भी समझौता हुआ है। इजरायल की पानी को साफ करने की तकनीक काफी एडवांस मानी जाती है।
भाजपा ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद व उनके परिजनों के खिलाफ कथित बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर हमला बोला है। लालू की संपत्तियों का एक के बाद एक खुलासा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने लालू को बिहार का रॉबर्ट वाड्रा करार दिया है।